फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड के बाद चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 'अक्टूबर', जानिए कितना रहा Collecton

Tue, 17 Apr 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan october box office collection day 4
october

निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' की कहानी एक खास दर्शक के लिए बनी लव स्टोरी है। वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की जिसके बाद निगाहें पहले सोमवार पर थीं कि फिल्म का बिजनेस कैसा रहता है।

varun dhawan october box office collection day 4
october
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक पहले सोमवार फिल्म की कमाई में 45 फीसदी की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'अक्टूबर' ने सोमवार को 2.70 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने रविवार को 7.74 करोड़, शनिवार को 7.47 करोड़, शुक्रवार को 5.04 करोड़ रुपये बटोरे थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 22.95 करोड़ हो चुकी है।  
 

 
varun dhawan october box office collection day 4
october

फिल्म में वरुण धवन होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की गई है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें से 35 करोड़ रुपये फिल्म के कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपये प्रमोशन पर खर्च हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan october box office collection day 4
october

यह फिल्म देश भर में करीब 1,683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2,308 स्क्रीन मिले। शूजित सरकार की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें रहती हैं लेकिन ऐसा लग रहा है दर्शकों को यह फिल्म उतनी रास नहीं आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed