फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन ने खोला सलमान खान का ऐसा सीक्रेट, जिसे कोई नहीं जानता

Wed, 10 Apr 2019 07:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 10 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan open the secrets of salmna khan beauty in kapil sharma show
Salman Khan, Varun Dhawan - फोटो : social media

फिल्मी सितारे दुनिया भर के ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए आपको दिन रात टेलीविजन और रेडियो पर ज्ञान देते रहते हैं, लेकिन, अपने सुंदर दिखने की बात आती है तो शायद ही वह इनमें से किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हों। 

Varun Dhawan open the secrets of salmna khan beauty in kapil sharma show
salman khan

अब सलमान खान को ही ले लीजिए, उनके बताए प्रोडक्ट्स की दुनिया दीवानी है। उनका ब्रांड बीइंग ह्यूमन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। उनके साथ के तमाम सितारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ब्रांड अंबेसडर हैं लेकिन वह इस मामले में अपनी सोच अलग रखते हैं। वह अपनी सुंदरता का सामान घर पर ही उगाते हैं।

Varun Dhawan open the secrets of salmna khan beauty in kapil sharma show
kapil sharma show - फोटो : social media

इसका खुलासा हुआ 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म कलंक के सितारों की मस्ती के दौरान। फिल्म में रूप का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट से जब उनके दमकते रूप का राज पूछा गया तो वह बोलीं, 'अपनी त्वचा को चमकदार रखने के लिए मैं दिन भर खूब हरी सब्जियां खाती हूं।’ लेकिन यही सवाल जब वरुण धवन से पूछा गया तो उन्होंने अपने कोच और गाइड रहे सलमान खान का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan open the secrets of salmna khan beauty in kapil sharma show
varun dhawan salman khan

वरुण ने बताया, 'मैं तो खुद को चमकता दमकता दिखाने के लिए सलमान खान की दी हुई सलाह मानता हूं। एक बार उनके घर गया तो वह गमलों में पानी दे रहे थे। उन्होने ही मुझे एलोवेरा का पौधा दिखाया और इसके रस के गुण बताएं। बस तब से ही मैं एलोवेरा जेल से ही अपनी त्वचा का ख्याल रखने लगा हूं।'

विज्ञापन
Varun Dhawan open the secrets of salmna khan beauty in kapil sharma show
Varun Dhawan - फोटो : social media

बीते दिनों सोशल मीडिया पर सलमान एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमे वो वरुण धवन की तस्वीर खींचते नजर आ रहे थे। ये तस्वीर अबुधाबी में फिल्म भारत के सेट की थी। आपको बता दे कि वरुण धवन सलमान की इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed