फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: पिता के शोषण का शिकार हो रही फैन की मदद के लिए आगे आए वरुण धवन, ट्वीट कर कही ये बात

Tue, 07 Jun 2022 07:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 07 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan promises to help a fan who said she and her mother facing domestic violence
वरुण धवन - फोटो : insta

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जो अपने फैंस की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं और उनके साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं। इस बार भी कुछ ही मामला सामने आया है, जहां वरुण धवन से एक फैन ने ट्वीट कर मदद मांगी और उन्होंने उसकी मदद करने का वादा किया है। अब वरुण के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है।

Varun Dhawan promises to help a fan who said she and her mother facing domestic violence
वरुण धवन - फोटो : insta

दरअसल, एक लड़की ने वरुण धवन को ट्वीट कर लिखा, ‘आदरणीय सर, कई साल से मेरे पिता मेरा और मेरी मां का शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह कई बार खाना भी नहीं देते। वह हमें धमकाते हैं और गंदे शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। कई साल तक घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद भी गुजरात पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर पा रही है। उन्होंने बस 24 घंटे तक उन्हें जेल में रखा और फिर वह बाहर आ गए। आज भी वह हमारे साथ ऐसा ही करते हैं और कोई हमारी मदद नहीं कर रहा। प्लीज हमारी मदद करें।’

Varun Dhawan promises to help a fan who said she and her mother facing domestic violence
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अब वरुण धवन ने फैन के इस ट्वीट पर जवाब दिया और उन्हें मदद का भरोसा दिया है। वरुण ने लिखा, 'यह बहुत ही सीरियस मैटर है और अगर सच में ऐसा हुआ है तो, मैं आपकी मदद करूंगा और अथॉरिटीज से बात करूंगा।' वरुण के इस ट्वीट पर फैन ने जवाब दिया और लिखा, 'थैंक्यू वीडी, मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan promises to help a fan who said she and her mother facing domestic violence
वरुण धवन - फोटो : instagram

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण के साथ कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल भी नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म के अलावा वह ‘भेड़िया’ और ‘बवाल’ में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed