बॉलीवुड इंडस्ट्री पहले से ज्यादा बड़ी और रंगीन हो गई है। जहां पहले किसी भी फिल्म को बनाने के लिए निर्माताओं को एक मजबूत कहानी, अच्छी स्टारकास्ट और ठीक-ठाक बजट की जरूरत होती थी, वहीं आज के समय में फिल्म के लिए मजबूत कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ ही मेगा बजट की भी जरूरत होती है। मेगा बजट होने का एक बहुत बड़ा कारण स्टारकास्ट की फीस होती है। दरअसल, बॉलीवुड के नामचीन और मशहूर सितारों ने अपनी फीस में अपने स्टारडम के अनुसार वृद्धि की है। जैसे-जैसे इन सितारों की फिल्में हिट होती जाती हैं, वैसे-वैसे ये अपना फीस का ग्राफ बढ़ाते जाते हैं। इतना ही नहीं फिल्म में लीड रोल करने के साथ ही ये स्टार्स किसी भी फिल्म में अपनी झलक दिखाने (कैमियो) या कहें छोटा-सा रोल करने के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। इन सितारों में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कैमियो करने के लिए यह कितनी फीस चार्ज करते हैं...
Cameo Roles: फिल्मों में छोटे-छोटे रोल के लिए इतने करोड़ चार्ज करते हैं ये अभिनेता, फीस सुन उड़ जाएंगे आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता का नाम- अजय देवगन
फिल्म का नाम- 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर'
इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से हमेशा सभी को प्रभावित किया है। वह लीड रोल करने के साथ ही फिल्म में छोटा मगर महत्वपूर्ण किरदार करने के लिए भी निर्माताओं की पहली पसंद बने रहते हैं। अजय ने हाल ही में दो बड़ी फिल्मों में कैमियो कर उनको और दमदार बना दिया था। उन्होंने आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रहीम लाला के कैरेक्टर के लिए कैमियो किया था, जिसके लिए अभिनेता ने 11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं, अजय देवगन ने फिल्म 'आरआरआर' में कैमियो रोल के लिए 35 करोड़ रुपये लिए थे।
अभिनेत्री का नाम- आलिया भट्ट
फिल्म का नाम- 'आरआरआर'
साउथ की इस साल की मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ऐसी ताबड़तोड़ कमाई की, जिसने सभी की आंखें खुली की खुली छोड़ दी। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म में बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने सीता नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। इस कैमियो के लिए आलिया ने नौ करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
अभिनेता का नाम- अक्षय कुमार
फिल्म का नाम- 'अतरंगी रे'
पिछले साल रिलीज हुई 'अतरंगी रे' में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। फिल्म की कहानी एक लव ट्राएंगल पर आधारित थी, जिसमें वह सारा अली खान के लवर के रोल में दिखाई दिए थे। इन दोनों के साथ फिल्म में साउथ एक्टर धनुष भी थे। इस फिल्म में कैमियो के लिए अक्षय ने 27 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
अभिनेत्री का नाम- हुमा कुरैशी
फिल्म का नाम- 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही हुमा कुरैशी ने भी कैमियो किया था। वह बहुत थोड़े से समय के लिए स्क्रीन पर दिखाई दी थीं। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ रुपये चार्ज किए थे।