{"_id":"5cc80dffbdec2207571f3ff8","slug":"varun-dhawan-react-on-kalank-flop-says-it-hit-me-a-little","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' के फ्लॉप होने पर पहली बार आया वरुण धवन का बयान, कहा- 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' के फ्लॉप होने पर पहली बार आया वरुण धवन का बयान, कहा- 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 01 May 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की फिल्म 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई । 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई । इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार थे लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई ।
2 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
'कलंक' की असफलता को लेकर पहली बार वरुण धवन का बयान आया है । वरुण ने कहा, 'मेरा 32वां बर्थडे था लेकिन मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था । मैं फिल्म की असफलता से थोड़ा दुखी था। मैं सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं ।'
3 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
'कई लोगों ने मुझसे कहा कि इस दुख को किसी को दिखाने की जरूरत नहीं है । असफलता जिंदगी का हिस्सा है । मेरे दोस्त मेरे साथ हैं । बर्थडे पर मेरे दोस्त मेरे पास आए और कहा कि अपना बैग पैक करो । मैंने उनसे पूछा कि हम कहां जा रहे हैं । उन्होंने कहा थाईलैंड । डेढ़ घंटे के सफर के बाद हम थाईलैंड पहुंच गए और अब सब ठीक है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट ने भी 'कलंक' की असफलता को लेकर बात की थी । उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी फिल्म को एनालाइज नहीं करूंगी क्योंकि इसकी कोई जरूरत नहीं है । ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है ।'
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt and Varun Dhawan
- फोटो : twitter
आलिया आगे कहती हैं, 'अगर दर्शकों को पसंद नहीं आई तो इसका मतलब ये है कि फिल्म में कुछ अच्छा नहीं होगा । हमें इसे कबूल करना चाहिए । हम दोबारा कोशिश करेंगे और इस बार निराश नहीं करेंगे । '
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।