फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन का बॉलीवुड एक्टर्स पर बड़ा खुलासा, नकली जिंदगी जीते हैं, Fake है इनकी दुनिया

Tue, 13 Mar 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan thinks actors life can sometimes feel fake

वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया। सुजीत सरकार की इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसकी कहानी एक उलझी हुई लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा मॉडल बनिता संधू भी नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर वरुण धवन ने इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर बहुत बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कलाकारों की दुनिया को फेक बताया है।

varun dhawan thinks actors life can sometimes feel fake

वरुण ने कहा है कि कई बार अभिनेताओं की दुनिया 'नकली' लगती है क्योंकि सभी को चमकदार बनाकर कैमरे के सामने एक ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जाता है। वरुण के अनुसार अभिनेताओं के बारे में एक बात है जिसे लोग नहीं जानते हैं कि दुनिया कभी कभी बहुत नकली लगने लगती है। 

varun dhawan thinks actors life can sometimes feel fake

वरण ने कहा कि कोई दूसरा व्यक्ति आप के लिए कपड़ा लाता है। कोई और आपके बाल ठीक करता है, मेकअप करता है और इसके बाद आपको चमकदार बनाकर एक उत्पाद की तरह कैमरे के सामने पेश किया जाता है। आपको बता दें कि फिल्म 'अक्टूबर' के लिए वरुण ने इस कदर मेहनत कर रहे हैं वह कि लगातार 7 दिनों से सोए नहीं थे। जी हां एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया था कि फिल्म में अपने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए वह पूरे एक हफ्ते नहीं सोये। अगर बहुत मुश्किल हो जाती तो बस एक घंटे के लिए सो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan thinks actors life can sometimes feel fake

वरुण का कहना है कि सूजीत सरकार के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' में उन्होंने खुद को पर्दे पर अधिक वास्तविक महसूस किया है। 'अक्टूबर' में वरुण ने शांत दिखने वाले एक शातिर लड़के का किरदार निभाया है जो होटल प्रबंधन का छात्र है और एक 5 स्टार होटल में ट्रेनिंग ले रहा है। सभी लोगों ने इस फिल्म के लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed