सब्सक्राइब करें

Salman Khan Birthday: भाईजान के जन्मदिन पर बेबी जॉन का सरप्राइज, वरुण धवन ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 27 Dec 2024 12:34 PM IST
सार

Varun Dhawan On Salman Khan Birthday: आज बॉलीवुड दबंग सलमान खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर वरुण धवन ने अपने स्टाइल में भाईजान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने साथ में फिल्म बेबी जॉन में कान किया है, जिसमें सलमान को 'एजेंट भाई जान' के रूप में दिखाया गया।
 

विज्ञापन
Varun Dhawan Wishes Naughtiest Happy Birthday to Salman Khan With BTS Photos From Baby John Sets Bhaijaan
बेबी जॉन ने दी भाईजान को जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सलमान खान का आज 59वां जन्मदिन है। आज सुबह से ही भाईजान को जन्मदिक की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच वरुण धवन यानि बेबी जॉन ने अपने स्टाइल में भाईजान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 
Trending Videos
Varun Dhawan Wishes Naughtiest Happy Birthday to Salman Khan With BTS Photos From Baby John Sets Bhaijaan
भाईजान-बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन ने भी सुपरस्टार सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म बेबी जॉन के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म बेबी जॉन में कैमियो किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। कुछ ही समय में यह पोस्ट वायरल हो गई और प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Wishes Naughtiest Happy Birthday to Salman Khan With BTS Photos From Baby John Sets Bhaijaan
बेबी जॉन से सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें दोनों पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "बेबी जॉन और भाई जान, सबसे छोटे और सबसे शरारती को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" एक प्रशंसक ने लिखा, "बेबी जॉन और सिकंदर एक फ्रेम में।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "दोनों का पसंदीदा हीरो एक साथ माशाअल्लाह।" कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


Varun Dhawan Wishes Naughtiest Happy Birthday to Salman Khan With BTS Photos From Baby John Sets Bhaijaan
बेबी जॉन में सलमान खान का कैमियो - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बेबी जॉन से सलमान खान का कैमियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। वीडियो से पता चला कि फिल्म बेबी जॉन में सलमान खान 'एजेंट भाई जान' हैं। वरुण धवन भी सलमान खान के साथ इस एक्शन सीक्वेंस में नजर आए। फिल्म बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई है। कलीज द्वारा निर्देशित और एटली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं और इसने बॉक्स ऑफिस पर थेरी से भी कम कमाई की है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने शेयर की 'सुपर 30' की ऑडिशन क्लिप, निर्देशक विकास बहल क्यों हुए हैरान
 
विज्ञापन
Varun Dhawan Wishes Naughtiest Happy Birthday to Salman Khan With BTS Photos From Baby John Sets Bhaijaan
बेबी जॉन में एक्शन सीन के दौरान वरुण और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करे तो वरुण धवन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान सिकंदर में नजर आएंगे। आज टीजर रिलीज होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया। एक्शन थ्रिलर सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed