टॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण तेज नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। अभिनेता की शादी के बाद उनकी पहली रिलीज एक हाई-ऑक्टेन देशभक्तिपूर्ण फिल्म होगी। यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पृष्ठभूमि पर केंद्रित होगी। अभिनेता ने 91वें वायुसेना दिवस के मौके पर अपनी आगामी फिल्म 'ऑपरेशन: वैलेंटाइन' का पोस्टर जारी किया।
Operation Valentine: वरुण तेज की पहली हिंदी फिल्म का पोस्टर जारी, इस तारीख को मिलेगा जबर्दस्त एक्शन का डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखने में ऐसा लग रहा है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन सीक्वंस देखने को मिलेंगे। यह फिल्म आठ दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर अभिनेता अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
Ensuring peace through Intimidation 🇮🇳 #OperationValentine : Sky High Reveal
In cinemas on December 8, 2023 in Telugu & Hindi@ShaktipsHada89 @ManushiChhillar @Sidhu_mudda #Nandu_abbineni @sonypicsfilmsin @RenaissancePicz pic.twitter.com/eoyiuzrUIc
बता दें कि यह वरुण तेज की पहली हिंदी फिल्म है, जिसमें उन्हें भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में पेश किया गया है। वहीं, मानुषी छिल्लर एक रडार ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। हिंदी और तेलुगु में शूट की गई इस फिल्म मेंं बड़े पैमाने पर हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा।
पोस्टर जारी होने के बाद अब प्रशंसक फिल्म के ट्रेलर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा भी निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह आमिर खान और सिद्धार्थ राज कुमार द्वारा लिखी गई है। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनैसां पिक्चर्स के संदीप मुड्डा द्वारा निर्मित और नंदकुमार अब्बिनेनी और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है।
गौरतलब है कि बीते दिन वरुण तेज ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन फोटोज में अभिनेता अपनी होने वाली पत्नी लावण्या त्रिपाठी के साथ नजर आए थे। वरुण ने जहां कैजुअल शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी। वहीं, लावण्या ने पीले रंग का चूड़ीदार सूट पहना था।
Lokesh Kanagraj: 'थलाइवर 171' को लेकर लोकेश कनगराज ने किए कई बड़े खुलासे, जानकर रह जाएंगे दंग