फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' के फ्लॉप होने पर वाशु को आया था अक्षय का फोन, कहा- जो भी होगा मिल बांट के करेंगे

Wed, 26 Jun 2024 07:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Jun 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Vashu Bhagnani opens up on getting call from Akshay Kumar after Bade Miyan Chote Miyan did not work
वाशु भगनानी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई, जिसका असर प्रोडक्शन हाउस पर बुरी तरह पड़ा था। पूजा एंटरटेनमेंट के निर्माता वाशु भगनानी पर हाल ही में अपने कर्मचारियों को भुगतान न करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया कि फिल्म निर्माता ने बकाया वेतन देने के लिए अपना कार्यालय बेच दिया और 80% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। अब वाशु ने बताया है कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्हें अक्षय का सपोर्ट मिला है।

Vashu Bhagnani opens up on getting call from Akshay Kumar after Bade Miyan Chote Miyan did not work
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि उन्होंने पहले ही इन अटकलों का खंडन कर दिया है, हाल ही में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अक्षय कुमार और अली अब्बास जफर जैसे इंडस्ट्री के कलाकारों से लगातार समर्थन मिल रहा है। अक्षय कुमार ने पिछले कुछ सालों में वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के साथ बेल बॉटम, मिशन रानीगंज, कठपुतली और बड़े मियां छोटे मियां जैसी कई फिल्में की हैं।

Vashu Bhagnani opens up on getting call from Akshay Kumar after Bade Miyan Chote Miyan did not work
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

 हालांकि इन फिल्मों को मनचाही प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म एक बड़ी निराशा थी, क्योंकि यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। वाशु ने अब खुलासा किया है कि उन्हें मुश्किल समय में इंडस्ट्री के दोस्तों से लगातार समर्थन मिल रहा है। एएनआई के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने याद किया कि जब 'बड़े मियां छोटे मियां' को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, तो उन्हें अक्षय का फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vashu Bhagnani opens up on getting call from Akshay Kumar after Bade Miyan Chote Miyan did not work
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

फिल्म निर्माता ने कहा कि अक्षय ने उन्हें सांत्वना दी और चिंता न करने का सुझाव दिया। उन्होंने अक्षय के हवाले से कहा, "जो भी होगा मिल बांट के करेंगे।" वाशु ने यह भी बताया कि वह 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर के संपर्क में भी हैं। अक्षय और अली के अलावा, उन्होंने सनी देओल और सुनील शेट्टी से भी फोन आने की बात याद की। उन्होंने बताया कि जब सनी ने सुबह-सुबह उन्हें फोन करके अपना समर्थन दिया तो उन्हें बहुत खुशी हुई, जबकि उन दोनों ने कभी साथ में कोई फिल्म नहीं बनाई।

Nivetha Thomas: निवेथा थॉमस की फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' पर आया बड़ा अपडेट, इस फिल्म के साथ रिलीज होगा टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed