{"_id":"5eb62c2b8ebc3e908644e3a7","slug":"veerana-actress-jasmine-underworld-don-wanted-her-fans-is-going-crazy-to-know-the-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड सीन्स के लिए फेमस थीं जैस्मिन, अंडरवर्ल्ड डॉन से परेशान होकर छोड़ी फिल्में, अब गुमनाम है 'वीराना' की खूबसूरत एक्ट्रेस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड सीन्स के लिए फेमस थीं जैस्मिन, अंडरवर्ल्ड डॉन से परेशान होकर छोड़ी फिल्में, अब गुमनाम है 'वीराना' की खूबसूरत एक्ट्रेस?
टीवी पर हाल ही में एक चैनल पर भूतिया फिल्म वीराना का प्रसारण हुआ। फिल्म से ज्यादा चर्चा इसकी हीरोइन पर हुई जो रातों रात कहीं गायब हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस इस हीरोइन के बारे में जानना चाहते हैं। इस खूबसूरत हीरोइन ने बेशक इस फिल्म में एक भूत का किरदार निभाया लेकिन इसी फिल्म के जरिए वो रातोंरात स्टार बन गई थीं।
2 of 5
जैस्मिन
- फोटो : ट्विटर
हम इस हीरोइन की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर इसी हीरोइन के बारे में खोजा जा रहा है और हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि वो कहां हैं? इस हीरोइन का नाम है जैस्मिन। 'वीराना' के बाद जैस्मीन ने कई और हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'बंद दरवाजा', 'डाक बंगला' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में शामिल हैं।
3 of 5
जैस्मिन
- फोटो : ट्विटर
लेकिन आज उनका कुछ अता-पता नहीं है। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन जैस्मिन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। जैस्मिन के पास रोजाना अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस हद तक परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैस्मिन
- फोटो : ट्विटर
आज भी जैस्मिन की कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि वो शादी करके विदेश में रह रही हैं तो कुछ का मानना है कि अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। यानी जैस्मिन के बारे में किसी के भी पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
जैस्मिन
- फोटो : ट्विटर
वैसे बता दें कि जैस्मिन इस हीरोइन का असली नाम नहीं था। फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने की वजह से उन्होंने अपना नाम जैस्मिन रखा। याद दिला दें कि वीराना में जैस्मिन ने हॉरर किरदार और नॉर्मल किरदार दोनों ही निभाए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।