फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर के हीरो की नहीं हुई है सगाई, बताया इस वायरल फोटो का सच

Sun, 29 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Veere Di Wedding Actor Sumeet Vyas Not Engaged With TV Actress Ekta Kaul
Sumeet Vyas

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के एक्टर सुमीत व्यास और टीवी एक्ट्रेस एकता कौल साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के कपड़ों और तस्वीर की बैकग्राउंड को देखते हुए दावा किया गया कि इन दोनों की सगाई हो चुकी है और ये जल्द शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। हालांकि सुमीत ने अब इस वायरल फोटो की सच्चाई का खुलासा किया है।

Veere Di Wedding Actor Sumeet Vyas Not Engaged With TV Actress Ekta Kaul
Sumeet Vyas

सुमीत ने साफ किया है कि उन्होंने एकता कौल से सगाई नहीं की है। यहां तक कि उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज भी नहीं किया है। हालांकि, पिछले कई वक्त से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार वाले भी इनके रिश्ते से खुश हैं। 

Veere Di Wedding Actor Sumeet Vyas Not Engaged With TV Actress Ekta Kaul
Sumeet Vyas

इसी बीच शनिवार सुबह खुद एकता ने अपनी और सुमीत की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने रिश्ते की सच्चाई बयां कर दी। उन्होंने लिखा, 'उसकी बांहों में मैं अपना जेहन खो देती हूं और रूह पा लेती हूं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।'

 

And into his arms I go to lose my mind and find my soul.. @sumeetvyas sometimes there’s only one thing to say. P.S. I love you. 💞💞😘😘

A post shared by Ekta Kaul (@ektakaul11) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Veere Di Wedding Actor Sumeet Vyas Not Engaged With TV Actress Ekta Kaul
Sumeet Vyas

सुमीत और एकता की पहली मुलाकात एक प्रमोशनल वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सुमीत शादीशुदा थे। हालांकि, साल 2017 में एक्ट्रेस शिवानी तंकसले से उनका तलाक हो गया। इसके बाद दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आए। हालांकि, अभी तक इन्होंने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने के बारे में कोई फैसला नहींं किया। 

विज्ञापन
Veere Di Wedding Actor Sumeet Vyas Not Engaged With TV Actress Ekta Kaul
सुमीत व्यास

एकता कौल ने टीवी सीरियल 'रब से सोणा इश्क' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। आखिरी बार वह सीरियल 'मेरे अंगने में' नजर आई थीं। वहीं सुमीत व्यास जल्द फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगे। फिल्म में उन्होंने करीना कपूर के ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाया है। इसके अलावा वह फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश', 'औरंगजेब' और 'रिब्बन' में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed