{"_id":"5b0eea7c4f1c1b946e8b5775","slug":"veere-di-wedding-banned-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वीरे दी वेडिंग' पाकिस्तान में हुई बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरे दी वेडिंग' पाकिस्तान में हुई बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर मल्टी स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। फिल्म को कारोबार के तौर पर पाकिस्तान में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल इस फिल्म की रिलीजिंग पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है।
veere di wedding
पाक मीडिया की माने तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स (CBFC) ने फिल्म पर अश्लील भाषा और आपत्तिजनक डायलॉग्स के चलते बैन लगा दिया है। बता दें कि यह फिल्म 1 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।
veere di wedding
गौरतलब है कि करीना कपूर ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि यह एक प्रगतिशील फिल्म है। लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसी सराहना की है क्योंकि फिल्म की भाषा बहुत अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
veere di wedding
करीना ने प्रमोशन के दौरान कहा था कि जब स्क्रीन पर चार लड़कियों को देखते हैं तो दर्शक सोचते हैं कि फिल्म में उनके कपड़े, जूते और बैग दिखाएंगे, लेकिन यह फिल्म वैसी नहीं है। वहीं इस दौरान सोनम ने कहा था कि मैं जो भी फिल्म करती हूं तो कोशिश करती हूं कि मैं किसी तरह अपने किरदार से रुढ़िवादी सोच को बदल सकूं।
विज्ञापन
veere di wedding
फिल्म की निर्माता रिया कपूर ने इस दौरान कहा था कि मैं आपको बता दूं, अगर हम ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए मेरे पिता साथ आ सकते हैं तो साफ है महिलाओं को फिल्म देखकर शर्मिंदगी नहीं होगी।