फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TB जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर निकलीं पूजा डडवाल, सलमान खान ने उठाया था इलाज का पूरा खर्च

Wed, 08 Aug 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Veergati actress Pooja Dadwal thanks TO Salman Khan
सलमान खान ,पूजा डडवाल
सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल अचानक चर्चा में तब आईं जब खबर आई कि पूजा को टीबी की बीमारी है और उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए एक पैसा भी नहीं है। इसके बाद पूजा ने कई बॉलीवुड स्टार्स से मदद मांगी। जिस वक्त पूजा की बीमारी की वजह से उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था उस वक्त पूजा की मदद करने के लिए कोई आगे आया तो वो थे सलमान खान।
Veergati actress Pooja Dadwal thanks TO Salman Khan
सलमान को जब पूजा की हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत उनकी मदद की। काफी अरसे से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहीं पूजा डडवाल अब ठीक हो गई हैं और उनका 20 किलो वजन और बढ़ गया है। उनका इलाज करवाने के लिए उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।
 
Veergati actress Pooja Dadwal thanks TO Salman Khan
Pooja Dadwal
पूजा अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर गोवा चली गई हैं। इस बीच उन्होंने मुंबई मिरर को बताया, 'मुझे अभी कैसा महसूस हो रहा है यह मैं बयां भी नहीं कर सकती। जब मुझे 2 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो मुझे लगा कि मैं बिस्तर पर ही डिप्रेशन और बीमारी में मर जाऊंगी। मैंने उम्मीद ही छोड़ दी थी। भयानक खांसी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से मैं काफी कमजोर हो गई थी। तभी मैंने फैसला किया कि मैं लड़ूंगी और इतनी आसानी से हार नहीं मानूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Veergati actress Pooja Dadwal thanks TO Salman Khan
पूजा ने आगे कहा- मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया। उनके बीईंग ह्यूमन फाउंडेशन ने मेरे कपड़ों से लेकर साबुन, डायपर्स, खाना और दवाई तक हर चीज का ख्याल रखा। अगर मैं आज जिंदा हूं और इससे बचकर निकल पाई हूं तो वह सिर्फ सलमान की वजह से।' 
विज्ञापन
Veergati actress Pooja Dadwal thanks TO Salman Khan
पूजा डडवाल
बता दें पूजा ने 1995 में फिल्म 'वीरगति' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे। पूजा ने 'वीरगति' के अलावा कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया।
पूजा की आखिरी फिल्म साल 2004 में आई थी जिसका नाम 'हिंदुस्तान' था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed