फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेजेडी किंग: दिलीप कुमार ने ठुकराया था सात ऑस्कर जीतने वाली इस फिल्म का ऑफर, ये थी वजह

Wed, 07 Jul 2021 01:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 07 Jul 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Veteran Actor Dilip Kumar rejected Oscar winning Film Lawrence of Arabia Know the Reason
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

7 जुलाई 2021 की सुबह सिनेमा प्रेमियों और देश के लिए एक दुखद खबर सामने लाई। सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार 98 साल के थे और मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिलीप साहब कई बार अस्पताल गए और हर बार मौत को मात देकर वापस लौटे लेकिन आज सुबह उन्होंने हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।



सात ऑस्कर जीतने वाली इस हॉलीवुड फिल्म का ठुकरा दिया था ऑफर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने करियर में कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दीं। 60 और 70 के दशक में लोगों के बीच उनके लिए दीवानगी देखने लायक होती थी। ये वो दौर था जब दिलीप कुमार के फैंस ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशो में भी होते थे, उनके काम की चर्चा हॉलीवुड तक होती थी। इतना ही नहीं एक बार उन्हें हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में काम करने का मौका भी मिला था लेकिन दिलीप साहब ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।



 

Veteran Actor Dilip Kumar rejected Oscar winning Film Lawrence of Arabia Know the Reason
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, उस दौर में हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड लीन ने दिलीप साहब को अपनी अगली फिल्म 'लॉरेन्स ऑफ अरेबिया' में प्रिंस शेरीफ अली के किरदार के लिए अप्रोच किया था। डेविड भारतीय सिनेमा के दीवाने थे और अपनी फिल्म में इस किरदार के लिए किसी भारतीय कलाकार को कास्ट करना चाहते थे।

Veteran Actor Dilip Kumar rejected Oscar winning Film Lawrence of Arabia Know the Reason
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार भी डेवि़ड के काम से वाकिफ थे, उनकी पिछली फिल्म 'द ब्रिज ऑन द रिवर क्वाई' को सात ऑस्कर अवार्ड मिल चुके थे, लेकिन जब डेविन ने दिलीप साहब से फिल्म के प्रस्ताव के बारे में बताया तो दिलीप कुमार ने उनकी फिल्म में काम करने से तुरंत इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Actor Dilip Kumar rejected Oscar winning Film Lawrence of Arabia Know the Reason
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि दिलीप कुमार कभी भी हॉलीवुड फिल्मों के फैन नहीं थे और ना ही उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का शौक था। इस फिल्म से इंकार करने का एक और कारण ये था कि दिलीप कुमार को लगता था कि वो इस फिल्म में फिट नहीं हो पाएंगे और बाहरी दिखेंगे।

विज्ञापन
Veteran Actor Dilip Kumar rejected Oscar winning Film Lawrence of Arabia Know the Reason
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार के इंकार के बाद ये किरदार ओमार शरीफ को मिला, फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म के जरिए ओमार ने हॉलीवुड में नाम कमाया। इतना ही नहीं इस फिल्म को साल 1962 में 10 ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला, जिसमें से इस फिल्म ने सात ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे और डेविड लीन को इसके लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed