{"_id":"5a6fe7d94f1c1ba3268b7418","slug":"veteran-actor-zeenat-aman-files-a-complaint-of-criminal-intimidation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस जीनत अमान से छेड़छाड़, WhatsApp पर अश्लील मैसेज मिलने से परेशान होकर अब उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस जीनत अमान से छेड़छाड़, WhatsApp पर अश्लील मैसेज मिलने से परेशान होकर अब उठाया ये कदम
Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी युवक का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना बताया जा रहा है। जो कभी फिल्ममेकर हुआ करता था। कुछ लोगों ने उसे रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय भी बताया है।
Veteran actor Zeenat Aman files a complaint of stalking and criminal intimidation against a businessman in Mumbai. Police begin investigation,the businessman is absconding
पुलिस के मुताबिक सरफराज उर्फ अमन खन्ना उम्र 38 साल ने जीनत के घर के परिसर में आकर पहले तो सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी की फिर मारपीट कर दी। आरोपी पिछले कई दिनों से जीनत को WhatsApp पर अश्लील मैसेजेस भी भेज रहा था।
3 of 4
- फोटो : SELF
पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार सरफराज की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि सरफराज मानसिक रूप से परेशान है. उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Zeenat Aman
बता दें कि 19 नवम्बर 1951 को जन्मी जीनत अमान 66 साल की हो चुकी हैं। 1970 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। अपने दौर में बोल्डनेस को भी जीनत अमान ने नई परिभाषा दी। कैमरे के सामने हिचक तोड़ वे बिंदास तरीके से पेश आतीं और यही कारण है कि उनके फैंस ने सेक्स सिम्बल खिताब से जीनत को नवाजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।