{"_id":"59a5060b4f1c1bb9018b468d","slug":"veteran-actress-leena-chandavarkar-celebrating-her-67th-birthday-know-her-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील दत्त की खोज थी ये हीरोइन, 25 की उम्र में हुई विधवा फिर 20 साल बड़े किशोर कुमार से की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील दत्त की खोज थी ये हीरोइन, 25 की उम्र में हुई विधवा फिर 20 साल बड़े किशोर कुमार से की शादी
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
लीना चंदावरकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 के दशक की पॉपुलर हीरोइन रहीं लीना चंदावरकर तो आपको याद ही होंगी। आज वो अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म 'महबूब की मेहंदी' में राजेश खन्ना के साथ रोमांस करने वाली लीना कई अर्से से लाइम लाइट से दूर हैं। लीना की बॉलीवुड में एंट्री एक फ्रेश फेश कॉम्पटीशन के जरिए हुई थी। लीना इस कॉम्पटीशन की विनर नहीं बल्कि रनर अप थीं।
लीना चंदावरकर
लीना की खूबसूरती और उनका चांद सा चेहरा देख हर कोई सम्मोहित हो जाता था। अपनी शुरुआती फिल्मों में लीना एक चाइनीज गुड़िया की तरह लगती थीं। दर्शक भी इस चाइनीज खूबसूरती को पसंद करते थे। लीना जब 15 साल की थीं तब उन्होंने हीरोइन बनने का सपना देखा था। लीना ने चोरी-छिपे टैलेंट हंट के लिए अप्लाई कर दिया था।
पढ़ें- VIDEO: गणपति दर्शन करने पहुंची थीं जया बच्चन, भीड़ में फैन की हरकत देख खो बैठीं आपा
लीना चंदावरकर
लीना के पैरेंट्स उनके इस सपने के खिलाफ थे लेकिन दादा ने उनका साथ दिया था। लीना हीरोइन के रोल के लिए काफी छोटी थीं इसलिए उन्हें छोटी बहन के रोल मिलते थे। फिल्मों के साथ लीना कुछ ऐड्स में भी काम करती थीं। तभी एक्टर और फिल्म मेकर सुनील दत्त की उनकी नजर उन पर पड़ी।
पढ़ें- एक बॉलीवुड फिल्म ने बदल दी थी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की किस्मत, अब दिखने लगी हैं ऐसी
पढ़ें- एक बॉलीवुड फिल्म ने बदल दी थी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की किस्मत, अब दिखने लगी हैं ऐसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लीना चंदावरकर
सुनील अपने भाई सोम दत्त को लेकर फिल्म बना रहे थे। 1969 में आई फिल्म 'मन का मीत' में लीना को लीडिंग हीरोइन का रोल मिला। इसी फिल्म से विनोद खन्ना ने भी डेब्यू किया था। सुनील दत्त की पत्नी नरगिस ने लीना की ग्रूमिंग की थी। एक फोटोशूट के दौरान लीना को स्विम सूट पहनने के लिए बोला गया तो वो काफी डर गई थीं।
विज्ञापन
लीना चंदावरकर
उन्होंने स्विम सूट तो पहन लिया लेकिन चेंजिंग रूम से बाहर आने से मना कर दिया था। क्योंकि लीना ने पैरों का वैक्स नहीं करवाया था। फिल्म 'मन का मीत' में लीना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद लीना को एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर हुईं। लीना ने जीतेंद्र के साथ एक रोमांटिक फिल्म 'हमजोली' भी की।