गुजरे जमाने की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साधना का आज 75वां जन्मदिन है। लड़कियों के बीच चूड़ीदार सलवार का फैशन मशहूर करने का श्रेय साधना को ही जाता है। उनका हेयर स्टाइल साधना कट नाम से आज भी मशहूर है। इस हेयरकट की कहानी भी मजेदार है।
कभी सुपरस्टार रही इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, आखिरी वक्त में किसी ने नहीं की थी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साधना ने अपने चौड़े माथे को छुपाने के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल अपनाया कि उनके बाल माथे पर रहें। लेकिन ये स्टाइल इतना मशहूर हुआ कि 60 और 70 के दशक में तो हर लड़की साधना की तरह हेयर स्टाइल रखने की कोशिश करने लगी।
पढ़ें- महमूद के बेटे लकी अली ने 25 साल छोटी मॉडल से की थी शादी, नहीं मिल पाई पिता जैसी सक्सेस
60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में शुमार रहीं साधना के पीछे तब तक हर कोई रहा जब तक उन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया, लेकिन जब उन पर मुसीबत आई और लोगों के सहारे की जरूरत महसूस हुई तो वो फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे हट गई।
पढ़ें- मंदिर में ऐश्वर्या ने भेंट किए बाल! जानें क्या है इस वायरल तस्वीर का सच
साधना खूबसूरती और टैलेंट का बेजोड़ संगम थीं। उन्हें बचपन से ही हीरोइन बनने का शौक था तो चली आईं फिल्मों में। उन्हें पहला ब्रेक 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' से मिला। फिल्म हिट रही और इसमें साधना के काम को भी नोटिस किया गया। 'लव इन शिमला', 'प्रेम पत्र', 'एक मुसाफिर एक हसीना', 'वो कौन थी' और 'मेरा साया' जैसी कई ऐसी फिल्में रहीं जिनमें साधना के काम को काफी सराहा गया और वो सुपरहिट भी रहीं।
पढ़ें- VIDEO: शाहरुख खान ने भी की भगवान गणेश की पूजा, हाथ जोड़ विसर्जन के लिए निकले
साधना ने 'लव इन शिमला' के डायरेक्टर राम कृष्ण नय्यर से 1966 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। उस समय साधना सिर्फ 16 साल की थीं और नय्यर 22 साल के। साधना के पैरेंट्स उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन राज कपूर की मदद से दोनों की शादी हो पाई। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद साधना की हालत बेहद खराब हो गई थी।