फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: बीच इंटरव्यू में परेशान होकर श्रीदेवी ने लगाई थी बेटी खुशी को फटकार, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 23 Apr 2020 04:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Veteran Actress Sridevi Scolded At Daughter Khushi Kapoor During an Interview Throwback Video Viral on Social Media
खुशी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने दो साल पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी की मौत को अब तक उनके फैन्स भुला नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उनकी कई वीडियो और तस्वीरें साझा करते ही रहते हैं। अब हाल ही में श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो बहुत गुस्से में नजर आ रही हैं और अपनी बेटी की क्लास लगा रही हैं।

Veteran Actress Sridevi Scolded At Daughter Khushi Kapoor During an Interview Throwback Video Viral on Social Media
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी जितनी अच्छी अभिनेत्री थीं। उतनी ही अच्छी वो एक मां भी थीं। लेकिन कई बार उनकी भी जिंदगी में ऐसे क्षण आए जब वो आम मां की तरह ही अपनी बेटियों को डांटती थीं। इसकी एक झलक उनके हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रही है। वीडियो में श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर को शैतानी करने के लिए डांट लगा रही हैं।

Veteran Actress Sridevi Scolded At Daughter Khushi Kapoor During an Interview Throwback Video Viral on Social Media
श्रीदेवी - फोटो : Social Media

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पेज ने अपलोड किया जो बॉलीवुड से जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियोज साझा करता रहता है। इस वीडियो में श्रीदेवी एक इंटरव्यू दे रही हैं। इसी दौरान खुशी वहीं पर मस्ती कर रही होती हैं। जिससे परेशान होकर श्रीदेवी उन्हें डांट लगाती हैं। वीडियो में श्रीदेवी चिड़कर खुशी से कह रही हैं, 'खुशी प्लीज, जाओ और वहां बैठो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The video of Sridevi will make you feel her void! . . #sridevi

A post shared by BollywoodImages (@bollywoodimages) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Actress Sridevi Scolded At Daughter Khushi Kapoor During an Interview Throwback Video Viral on Social Media
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग श्रीदेवी को याद कर रहे हैं। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से बेहद प्यार करती थीं। श्रीदेवी अक्सर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती थीं। उन्होंने हमेसा अपनी दोनों बेटियों का समर्थन किया है। जान्हवी की पहली फिल्म को देखने के लिए श्रीदेवी काफी उत्साहित थीं। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही वो चल बसीं।

विज्ञापन
Veteran Actress Sridevi Scolded At Daughter Khushi Kapoor During an Interview Throwback Video Viral on Social Media
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। श्रीदेवी की मृत्यु दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई थी। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना उनके परिवार के साथ फैन्स को भी  आश्चर्य में डाल गया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड को कई फिल्में जैसे चांदनी, सदमा, इंग्लिश-विंग्लिश दी हैं। उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरान्त अवॉर्ड भी दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed