मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि शेखर गोवा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का नेतृत्व करेंगे।
Shekhar Kapur: शेखर कपूर आईएफएफआई के महोत्सव निदेशक नियुक्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना में कहा गया है, "शेखर कपूर को सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें और 56वें संस्करण के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।"
Mr And Mrs Mahi: ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार 'मिस्टर एंड मिसेज माही', इस दिन होगी चौके-छक्के की बरसात
Action Movies 2024: साल 2024 में आने वाली दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्में, मारधाड़ करते दिखेंगे ये बड़े अभिनेता
78 वर्षीय शेखर कपूर भारतीय सिनेमा में एक प्रभावशाली नामों में से एक हैं। अपनी फिल्म 'एलिजाबेथ' और इसके सीक्वल 'एलिजाबेथ: द गोल्डन एज' के साथ उन्होंने हॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है। नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी अभिनीत फिल्म 'मासूम' की गिनती भी उनकी शानदार फिल्मों में होती है।
Tripti Dimri: कश्मीर के सिनेमाघरों में इश्क फरमाने आ रहे हैं ‘लैला मजनू’, अगस्त में फिर से रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश कॉमेडी 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' का निर्देशन किया। शेखर 54वें आईआईएफआई में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के ज्यूरी के रूप में भी काम कर चुके हैं। साथ ही, उन्होंने 2020-2023 तक पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की आगामी फिल्में, राम चरण के अलावा रणवीर सिंह के साथ भी मचाएंगी धमाल