फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T Rama Rao: कई चर्चित हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते थे टी रामा राव, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्री

Wed, 20 Apr 2022 02:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Veteran filmmaker T Rama Rao dies here are his best movies Andhaa Kaanoon, naseeb apna apna available on ott platform
टी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू और हिंदी में लगभग 70 फिल्में देने वाले निर्देशक-निर्माता टी रामा राव का बुधवार तड़के चेन्नई में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उम्र संबंधी बीमारी के कारण निर्माता का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें कि टी रामा राव तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर श्रीदेवी तक, एनटीआर से लेकर एएनआर तक वह भारत के कई टॉप स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में जुदाई, मांग भरो सजना, एक ही भूल, अंधा कानून, इंकलाब, ये तो कमाल हो गया, जॉन जानी जनार्दन, नसीब अपना अपना, नाचे मयूरी, बुलंदी शामिल हैं। अगर आप टी रामा राव की कलाकारी को देखना चाहते हैं, तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इनकी ये पांच फिल्में स्ट्रीम कर सकते हैं। 

Veteran filmmaker T Rama Rao dies here are his best movies Andhaa Kaanoon, naseeb apna apna available on ott platform
मांग भरो सजना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- मांग भरो सजना
मांग भारो सजना, 1980 की भारतीय ड्रामा फिल्म है, जो लक्ष्मी प्रोडक्शंस के बैनर तले ए पूर्णचंद्र राव द्वारा निर्मित और तातिनेनी रामा राव द्वारा निर्देशित है। फिल्म में जीतेंद्र, रेखा, मौसमी चटर्जी, काजल किरण और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म तेलुगू फिल्म कार्तिका दीपम (1979) की रीमेक है। यह उन चार फिल्मों में से एक थी, जिसे टी. रामा राव ने जितेंद्र और रेखा के साथ निर्देशित किया था। आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं।

Veteran filmmaker T Rama Rao dies here are his best movies Andhaa Kaanoon, naseeb apna apna available on ott platform
एक ही भूल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- एक ही भूल
एक ही भूल का निर्माण लक्ष्मी प्रोडक्शंस के बैनर तले ए पूर्णचंद्र राव द्वारा किया गया था। तातिनेनी रामा राव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जीतेंद्र और रेखा मुख्य भूमिकाओं में थे। तमिल फिल्म मौना गीतांगल की इस रीमेक में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीत दिया गया था। दर्शक इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran filmmaker T Rama Rao dies here are his best movies Andhaa Kaanoon, naseeb apna apna available on ott platform
अंधा कानून - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - अंधा कानून
अंधा कानून, 1983 की एक्शन फिल्म है, जो टी रामा राव द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में रजनीकांत, हेमा मालिनी और रीना रॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं प्राण, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी, मदन पुरी और प्रेम चोपड़ा आदि खलनायक भूमिकाओं में हैं। इन अभिनेताओं के अलावा अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाई थी, जबकि माधवी और धर्मेंद्र कैमियो रोल में नजर आए थे। बता दें कि यह एक तमिल फिल्म सत्तम ओरु इरुत्तराय (1981) की हिंदी रीमेक है, जिसे दर्शक जी5 पर देख सकते हैं।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed