सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्मों में ऐसे इस्तेमाल होते हैं VFX, सलमान खान ने तो एब्स भी बनवाए थे!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 27 Mar 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
VFX use in movies Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag Kick RaOne
फिल्मों में वीएफएक्स का इस्तेमाल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में आपने अक्सर ऐसे कई सीन्स देखें होंगे जिनको आप देखकर हैरान रह गए होंगे और आपने भी कभी न कभी ये सवाल खुद से जरूर पूछा होगा कि ये कैसे किया? तो आपके इस सवाल का जवाब है वीएफएक्स। दरअसल कई ऐसे सीन्स जो फिल्म को और भी अधिक खास बनाने के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन हकीकत में उनको शूट करना किसी वजह से मुमकिन नहीं हो पाता ऐसे में कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी भाषा में इसे वीएफएक्स भी कहते हैं। ऐसे सीन्स को शूट करने के लिए नीले या हरे पर्दे का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको कंप्यूटर ग्राफिक्स और क्रोमा के इस्तेमाल के बाद सीन्स कितना बदल जाते हैं, इसके कुछ उदाहरण दिखाएंगे।

Trending Videos
VFX use in movies Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag Kick RaOne
चेन्नई एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म के नाम के मुताबिक फिल्म का काफी हिस्सा ट्रेन में भी शूट हुआ था, लेकिन हकीकत में भीड़ भरे इलाके में शाहरुख और दीपिका जैसे बड़ी सितारों के साथ शूट करना आसान नहीं होता। ऐसे में फिल्म में क्रोमा का इस्तेमाल किया गया।बता दें कि ट्रेन की पूरी शूटिंग रियल नहीं थी, क्योंकि कुछ हिस्से में क्रोमा का इस्तेमाल किया गया था। इससे ऐसा लग रहा था कि ट्रेन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
VFX use in movies Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag Kick RaOne
बाहुबली: द बिगनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बाहुबली: द बिगनिंग
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग आज सिनेमा के इतिहास में दर्ज है। फिल्म ने सिनेमा को एक नया आयाम दिया है। फिल्म से अभिनेता प्रभास ने लाखों- करोड़ों दिल पर राज किया था। फिल्म की शुरुआत में ही एक सीन था जिसमें पानी के ऊपर हाथ दिखता है और उस हाथ में एक बच्चा। इस सीन को देख थिएटर्स में सभी की सासें रुक से गई थीं लेकिन हकीकत में इस सीन को एक पानी की बोतल के साथ शूट किया गया था। बता दें कि फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। 

VFX use in movies Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag Kick RaOne
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बाहुबली: द बिगनिंग
बाहुबली: द बिगनिंग में कई बार सीजी का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में सीधे तौर पर कह सकते हैं कि जितनी मेहनत सितारों ने शूट में की उतनी ही मेहनत फिल्म की सीजी टीम ने कंप्यूटर पर की थी। फिल्म के एक सीन में राणा ( भल्लालदेव) एक सांड से लड़ते दिखते हैं। सीन पर दर्शकों ने सीट पर चढ़कर तालियां बजाई थीं लेकिन हकीकत में ये सीन कंप्यूटर ग्राफिक्स का खेल था।

विज्ञापन
VFX use in movies Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag Kick RaOne
किक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - किक
साल 2014 में सलमान खान , रणदीप हुड्डा, जैकलीन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर  फिल्म किक रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म के गानों के साथ ही साथ कई डायलॉग्स भी लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। फिल्म में सलमान खान 'डेविल' के किरदार में नजर आए थे। फिल्म का एक सीन था जिसमें सलमान ट्रेन के आगे से साइकिल से उतर कर पैदल स्टाइल में चलते नजर आते हैं। इस सीन पर दर्शकों ने ढेर सारी तालियां बजाई थीं लेकिन हकीकत में कोई ट्रेन थी ही नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed