देशभर में इन दिनों शादियों की धूम धाम देखने को मिल रही है। वहीं बॉलीवुड भी शादी के इस सीजन के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां इस साल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। तो वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो जल्द ही एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। इन्हीं जोड़ियों में से एक है बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ। इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक विक्की और कटरीना 9 दिसंबर को एक- दूसरे से शादी करेंगे। ऐसे में शादी में अब कुछ ही दिन बाकी रह गई हैं।
Vicky-Katrina Wedding: कटरीना और विक्की को मिलेगा चौथ माता का आशीर्वाद, इस वजह से शादी के लिए किया बरवाड़ा का चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाईमाधोपुर जिले में स्थित बरवाड़ा की पहचान चौथ के बरवाड़ा नाम से पूरी दुनिया में चौथ माता के एक मात्र मंदिर की वजह से होती है। यह मंदिर महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखने की पुरानी संस्कृति है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए कटरीना और विक्की ने बरवाडा को शादी के लिए सबसे उपयुक्त माना है। सवाईमाधोपुर जिले में स्थित बरवाड़ा फोर्ट में होगी शादी, शामिल होने के लिए करना होगा प्रोटोकॉल का पालन
बरवाडा स्थित 6 सेंसीस बरवाडा फोर्ट में इस सेलिब्रिटी जोड़े की शादी होने जा रही है। फोर्ट में 48 आलिशान कमरे मौजूद हैं, जिसमें से 30 कमरे आयोजकों द्वारा बुक किए गए हैं। इसके अलावा 5 हॉल भी बुक किए गए हैं। इस फोर्ट की सुरक्षा 3 लेयर में की जाएगी। इसके तहत राजस्थान पुलिस के जवान फोर्ट को बाहर, निजी सिक्युरिटी फोर्ट के अंदर और बॉडीगार्ड पर्सनल रूप से सुरक्षा प्रदान करेंगे।
शादी में 150 मेहमान इस फोर्ट में रुक सकते हैं। इसके अलावा सवाईमाधोपुर में 2 और होटल भी बुक किए गए हैं। शादी के लिए 5 से 10 तरीख तक बुकिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक शादी के कार्यक्रम 7 दिसंबर को महिला संगीत के साथ शुरू होंगे। इसके बाद 8 दिसंबर को मेहंदी और 9 दिसंबर को कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा।
शादी की तारीख नजदीक आते ही अब शादी की हलचल और तेज हो चुकी है। इसी बीच बीती रात अभिनेता विक्की कौशल को कटरीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रैंड और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया भी उनके घर पहुंचीं थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि विक्की शेन और फाल्गुनी पीकॉक के डिलीवर किए गए वेडिंग आउटफिट ट्राय करने कटरीना के घर पहुंचे थे।