विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने अपने जबरदस्त कलेक्शन से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी हैरान किया है। 11 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 244 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म की जबरदस्त सक्सेस से विक्की कौशल बहुत खुश हैं।
'उरी' की सर्जिकल स्ट्राइक से फिल्म इंडस्ट्री भी हैरान, विक्की कौशल ने शेयर किया ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में लीड किरदार निभा रहे विक्की कौशल ने इसकी खुशी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का लुक शेयर करते हुए लिखा- 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी उरी। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। टीम को बधाई।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
फिल्म की कमाई रिलीज के 11वें हफ्ते में भी लगातार जारी है। इतना ही नहीं इस फिल्म के नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उरी बॉलीवुड की 10 सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस जानकारी को शेयर किया है।
#Uri emerges 10th highest grossing *Hindi* film ever... 1. #Baahubali2 [#Hindi], 2. #Dangal, 3. #Sanju, 4. #PK, 5. #TigerZindaHai, 6. #BajrangiBhaijaan, 7. #Padmaavat, 8. #Sultan, 9. #Dhoom3, 10. #UriTheSurgicalStrike. Note: Nett BOC. India biz.

कमेंट
कमेंट X