{"_id":"5cdc32bdbdec22070970fa45","slug":"vicky-kaushal-birthday-when-he-was-embarrassed-with-taapsee-and-rajkumar-rao-in-shah-rukh-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की पार्टी में इस वजह से शर्मिंदा हुए थे विक्की कौशल, इंटरव्यू में खोला था राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की पार्टी में इस वजह से शर्मिंदा हुए थे विक्की कौशल, इंटरव्यू में खोला था राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 15 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Shah Rukh Khan, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की गिनती अब हिट कलाकारों में होने लगी है। साल की शुरुआत में आई उनकी फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। 64वें फिल्मफेयर में फिल्म 'संजू' में शानदार एक्टिंग करने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला। 16 मई 1988 को जन्में विक्की कौशल को शाहरुख खान की पार्टी में शर्मिंदा होना पड़ा था।
2 of 6
अभिनेता विक्की कौशल
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की गिनती अब हिट कलाकारों में होने लगी है। साल की शुरुआत में आई उनकी फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। 64वें फिल्मफेयर में फिल्म 'संजू' में शानदार एक्टिंग करने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला। 16 मई 1988 को जन्में विक्की कौशल को शाहरुख खान की पार्टी में शर्मिंदा होना पड़ा था।
3 of 6
Vicky Kaushal, Taapsee Pannu, Rajkummar Rao
- फोटो : social media
विक्की कौशल ने खुलासा किया था कि उन्हें, राजकुमार राव और तापसी पन्नू को शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में गलत ड्रेस कोड पहनने की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने बताया था- 'एक बार शाहरुख सर ने मुझे कॉल किया और अपनी बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया। मैं मन्नत की उस पार्टी में जाने के लिए काफी एक्साइटेड भी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Taapsee Pannu, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
विक्की कौशल ने आगे बताया था- 'पार्टी में मैं, राजकुमार राव और तापसी पन्नू कैजुअल ड्रेस में पहुंच गए। मैंने सोचा बर्थडे पार्टी है कैजुअल ड्रेस ही चलेगा, लेकिन उस समय हम तीनों हैरान हो गए जब पार्टी में मौजूद सभी लोग ड्रेस कोड के मुताबिक पार्टी में आए थे। मैंने देखा करीना मैम से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सभी ड्रेस कोड में थे। उस समय हम तीनों ऐसा महसूस कर रहे थे कि खुद को किसी परदे की पीछे छिपा लें। पार्टी में हम बस यही सोच रहे थे कि कोई हमें आकर टोक न दे। मैं उस समय काफी शर्मिंदा हुआ था।'
विज्ञापन
5 of 6
विकी कौशल
आपको बता दें कि विक्की कौशल अपना जन्मदिन मनाने न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने अपने दोस्त रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से मुलाकात की। विक्की और ऋषि के इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विक्की और ऋषि कपूर के अलावा ऋषि की पत्नी नीतू कपूर भी नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।