अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। इसके अलावा विक्की कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी साझा की गई तस्वीरों में कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। अब एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और उनके चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है।
लग्जरी तोहफा: विक्की कौशल ने खुद को गिफ्ट की ये महंगी गाड़ी, फैंस बोले- बधाई हो कटरीना जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की ने अपनी नई कार के साथ तस्वीर साझा की हैं और एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'घर पर स्वागत है दोस्त।’ इस तस्वीर के साथ साथ कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि कटरीना कैफ को भी बधाइयां। आखिर उन्हें तो विक्की की इस कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी हो रही होगी।
बता दें, विक्की के इस पोस्ट पर अब तक लगभग लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस के साथ साथ कई फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें सोफी चौधरी, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर, मुकेश छाबड़ा, निमरत कौर, आदित्य धर समेत कई लोग शामिल हैं।
विक्की और कटरीना के रिश्ते की बात तो किसी से छुपी नहीं है लेकिन दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कटरीना और विक्की की लव स्टोरी ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। बस फिर इसके आगे तो सब जानते ही हैं।
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।