{"_id":"5d2b1deb8ebc3e6cea176261","slug":"vicky-kaushal-fan-join-indian-naval-academy-after-motivated-by-uri-the-surgical-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'उरी' से प्रभावित हुआ ये शख्स भारतीय सेना में शामिल, विक्की कौशल ने इस तरह जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'उरी' से प्रभावित हुआ ये शख्स भारतीय सेना में शामिल, विक्की कौशल ने इस तरह जताया आभार
Sun, 14 Jul 2019 06:11 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को देखने के बाद एक फैन ने भारतीय सेना ज्वाइन कर ली है। विक्की कौशल के फैन ने उन्हें स्पेशल नोट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है। फैन द्वारा भेजे गए नोट को विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
फैन ने अपने नोट में विक्की कौशल को फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम करने के लिए धन्यवाद तक किया है। फैन ने अपने नोट पर लिखा- 'आपकी फिल्म ने मुझे नेवी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया है। मुझे लगता है कि मेरे जैसे कई लोग होंगे, जो आपकी फिल्म देखकर प्रेरित हुए होंगे। इस तरह की फिल्म बनाने के लिए शुक्रिया। आपकी फिल्म हमेशा हमारे दिमाग और आत्मा में रहेगी।
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
फैन ने अपने नोट को खत्म करते हुए आगे लिखा- अपने सफर को शुरू करने से पहले मैं इस बात को आपके साथ साझा करना चाहता था। जबसे मैंने ये फिल्म देखी है मैं बहुत प्रेरित हुआ हूं'। विक्की कौशल ने फैन की इस नोट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वहीं उन्होंने अपने फैन के इस नए सफर के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal
- फोटो : file photo
आपको बता दें फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' इस साल की बड़ी और हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी न केवल दर्शकों को काफी पसंद आई बल्कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन करने में भी कामयाब रही। ये फिल्म साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइकल से प्रेरित थी। इस फिल्म की निर्देशन आदित्य धर ने किया था।
विज्ञापन
Vicky Kaushal
- फोटो : file photo
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल के अलावा नवतेज हुंडल, मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे। उरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 342 करोड़ का कलेक्शन कर साल की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया था।