विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल पर उनके साथ काम कर चुकीं 2 महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप दोनों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लगाया था। अब इस मामले पर श्याम कौशल का बयान सामने आ गया है। श्याम कौशल ने इन आरोपों के बाद सभी से माफी मांगी है।
विक्की कौशल के पिता पर 2 महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर अब मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम कौशल ने ट्वीट किया - 'जब से फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है मैंने प्रोफेशनली और पर्सनली हमेशा एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश की है। कभी नहीं चाहा कि किसी महिला के सम्मान को किसी भी तरह से ठेस पहुंचे। कुछ क्रू मेंबर ने मुझ पर आरोप लगाए हैं। अगर अनजाने में किसी को दुख पहुंचाया तो मैं सभी महिलाओं से, प्रोडक्शन हाउस से और फिल्म इंडस्ट्री के हर मेंबर से माफी मांगता हूं।'
— Sham kaushal (@ShamKaushal) October 15, 2018
श्याम कौशल कई सारी फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम कर चुके हैं। #MeToo कैंपेन के तहत श्याम कौशल पर दो महिलाओं नमिता प्रकाश और आशी ढींगरा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नमिता और आशी ने यह आरोप सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लगाए हैं। नमिता प्रकाश ने पोस्ट में लिखा - 'साल 2006 में आउटडोर शूट हो रहा था। श्याम कौशल ने कहा वोडका पीने के लिए मुझे अपने कमरे में बुलाया। जिस तरह से उन्होंने बुलाया था वह बहुत गलत था। मैंने उनके झूठ कहा कि मैं नहीं पीती। फिर उन्होंने मुझसे कहा पता नहीं आज मैं क्या मिस कर रहा हूं।'
नमिता ने आगे कहा - 'उन्होंने तुरंत अपना फोन उठाया और मुझे पोर्न एमएमएस वीडियो दिखाने लगे। उन्होंने मुझसे कहा कि यह वीडियो उन्होंने बैंकाक की स्ट्रीट मार्केट से खरीदे हैं। मैंने यह पूरा वाकया अपनी लाइन प्रोड्यूसर को बताया। इसके बाद वह मुझे स्टंट टीम के साथ कभी भी अकेला नहीं छोड़ती थीं।' नमिता प्रकाश 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'अब तक 56' और 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। नमिता के अलावा एक और महिला आशी ढींगरा ने श्याम कौशल गंभीर आरोप लगाया है।
This is my story and i stand by it, Thank You @AGirlOfHerWords #metoo #timesup https://t.co/ZuadGiXFyr
आशी ढींगरा ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा - 'सेट पर काफी अच्छे से बात करते थे लेकिन बहुत जल्दी उनका असली चेहरा मेरे सामने आ गया। उन्होंने मुझे अपना फोन नंबर दिया और मुझसे मेरा नंबर मांगा। जब मैंने उन्हें कोई भी मैसेज नहीं किया तो उन्होंने मुझे मैसेज किया। मैसेज के दौरान बहुत ही चालाकी से उन्होंने मेरा शाम का रुटीन पूछा और कमरा नंबर भी। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा मेरे कमरे में आओ बातें करेंगे। इसके साथ ही कहा कि इस बारे में किसी से जिक्र नहीं करना। पैकअप के बाद उन्होंने मुझे फिर बुलाया लेकिन मैंने आने से मना कर दिया। इसके बाद वह सेट पर मेरा मजाक उडा़ने लगे और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। उनके साथ 3 दिन का शूट बहुत ही भयावह था।'
Its my #metoo to @ShamKaushal for indirectly harassing me at work place.
@yasser_aks @anjujuneja @namabird7 @puneetpuneet please support and share ur thoughts on same.. pic.twitter.com/6J3p451RH9