फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक के बाद एक 100 करोड़ी फिल्म देने वालेे विक्की कौशल गंभीर रूप से घायल, चेहरे पर लगे 13 टांके

Sat, 20 Apr 2019 05:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Apr 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal injured during shooting an upcoming film
uri - फोटो : instagram

संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले विक्की कौशल इन दिनों सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं और अब अपने अगले प्रोजेेक्ट में जुट गए हैं। विक्की कौशल ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो गंभीर हादसे के शिकार हो गए हैं।

vicky kaushal injured during shooting an upcoming film
vicky kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। 

vicky kaushal injured during shooting an upcoming film
Vicky Kaushal - फोटो : social media

अस्पताल में ऑपरेशन के बाद विक्की मुंबई पहुंचे और उन्होंने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मदद ली। विक्की अभी आराम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, विक्की रात में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ। बता दें कि फिल्म की पूरी टीम ने यहां 5 दिनों की शूटिंग की है। इससे पहले फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal injured during shooting an upcoming film
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

हॉरर फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। इस फिल्म से डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह डेब्यू कर रहे हैं। वहीं विक्की कौशल के अपोजिट लीड रोल में भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक तट पर बेकार पड़े पानी के जहाज की है। अनुमान है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
vicky kaushal injured during shooting an upcoming film
Vicky Kaushal, Harleen Sethi - फोटो : instagram

फिल्मों के अलावा विक्की कौशल पिछले दिनों गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहें।हरलीन से ब्रेकअप के बाद विक्की का नाम कटरीना कैफ से जुड़ने लगा है हालांकि दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed