{"_id":"61ab3374cd2f244378214fa2","slug":"vicky-kaushal-katrina-kaif-wedding-function-mehndi-sangeet-and-wedding-theme-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Katrina Wedding: विक्की और कटरीना के संगीत और मेहंदी का थीम हुआ लीक, इस अवतार में दिखेंगे मेहमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Katrina Wedding: विक्की और कटरीना के संगीत और मेहंदी का थीम हुआ लीक, इस अवतार में दिखेंगे मेहमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादी में बस अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी 09 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसलिए इस समय दोनों की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही हैं और थोड़ी सी जानकारी भी सुर्खियां बटोर रही है। अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की प्री-वेडिंग की थीम भी सामने आ चुकी है।
2 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक 07 दिसंबर को विक्की और कटरीना के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की मेजबानी सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट-रिजॉर्ट करेगा। कटरीना और विक्की ने अपनी शादी को लेकर बहुत ध्यान से सारी तैयारियां की हैं। मेहमानों के आने से लेकर सुरक्षा तक की हर एक चीज का खास ध्यान रखा गया है। वेडिंग प्लानर्स के साथ कई मीटिंग करके संगीत, मेहंदी और शादी की थीम को फाइनल किया गया है।
3 of 4
विकी कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
ये रहेगी मेहंदी, संगीत और शादी की थीम-
सूत्रों के मुताबिक, कटरीना और विक्की की शादी में मेहंदी की थीम गोल्ड, बेज, आइवरी और व्हाइट होगी। जबकि संगीत की थीम ब्लिंग रखी गई है। संगीत के फंक्शन में दुल्हा-दुल्हन के अलावा बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स भी अपनी परफॉरमेंस के जलवे बिखेरेंगे। तो वहीं अगर शादी फंक्शन की बात करें तो इसके लिए पेस्टल शार्बट थीम रखी गई है। फिलहाल इस बारे में विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अब तक कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विकी कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
करीबी सूत्रों के मुताबिक, शादी की बाकी लीगल फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए विक्की कौशल रजिस्ट्रार को अपने जुहू वाले घर में बुलाने की योजना बना रहे हैं। इस फंक्शन में विक्की और कटरीना दोनों के परिवार के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए तीन विटनेस भी मौजूद होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।