बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिल्ली यात्रा की तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर की है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मां अमृता सिंह, दोस्त जान्हवी कपूर और अतरंगी रे के निर्देशक आनंद एल राय को देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया: मां अमृता के साथ गुरुद्वारा जाने के बाद सारा ने जान्हवी कपूर के साथ खाई कुल्फी, दिल्ली में खूब किया एन्जॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस सारा अली खान की पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आनंद के साथ दिख रही हैं। वह वीडियो में यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि नमस्ते दर्शनों। रिंकू (अतरंगी रे में उनके चरित्र का नाम) पहुंच गई है दिल्ली और रिंकू के पीछे छुपे हुए हैं आनंद जी। आनंद जी मेरे दर्शनों को नमस्ते कहिए।
वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। मां-बेटी की जोड़ी को दिल्ली के मशहूर बंगला साहिब गुरुद्वारा में जाते देखा गया।
वहीं, सारा अली खान ने अपनी सबसे करीबी और बेस्ट फ्रेंड जान्हवी कपूर के साथ भी एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान को कुल्फी खाते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। जबकि जान्हवी कपूर उनके बगल में खड़ी दिख रही हैं।
एक्ट्रेस सारा अली खान द्वारा शेयर की गई इन झलकियों से लग रहा है कि उन्होंने दिल्ली में खूब मस्ती की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए सारा ने फैंस को अपनी हर गतिविधि की जानकारी दी है। एक अन्य तस्वीर में सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अपनी मां के साथ पंडारा रोड के एक रेस्तरां में भोजन करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में सारा अली खान ने लिखा कि मेरा चका चक परिवार..खाना सबसे अच्छा उत्सव है।
गौरतलब है कि सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान ने रिंकू नाम की एक बिहारी लड़की की भूमिका निभाई है जो पति और प्रेमी दोनों से प्यार करती है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।