फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमारी अधूरी कहानी: प्यार के चर्चे तो खूब हुए लेकिन एक नहीं हो पाईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स की ये जोड़ियां

Sat, 04 Dec 2021 04:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालाऔ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालाऔ Published by: शशि सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Know which cricketers and Bollywood actress incomplete love story
दीपिका पादुकोण, युवराज सिंह - फोटो : yuvisofficial-deepikapadukone/instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स के बीच का नाता कोई नया नहीं हैं। भारत में बॉलीवुड की तरह अगर कुछ लोकप्रिय है तो वो क्रिकेट ही है। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के बीच के किस्से तो हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई ऐसी जोड़ियां रही, जिनके प्यार के खूब चर्चे हुए। इनमें से कुछ जोड़ियों ने अपना मुकाम पा लिया और शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी भी रहीं जिनका प्यार कभी परवान नहीं चढ़ पाया और उनकी कहानी अधूरी ही रह गई। कुछ के बीच सिर्फ प्यार के किस्से थे लेकिन कुछ जोड़ियो के बीच प्यार भी था लेकिन ये जोड़ियां कभी एक-दूजे की नहीं हो पाईं और इनके प्यार की कहानी अधूर ही रह गई। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और कौन से क्रिकेटर्स के हुए प्यार के चर्चे लेकिन कभी नहीं हुए एक।



दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह-
एक समय था जब भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बीच प्यार के किस्से खूब चर्चा में रहे थे। कई इवेंट्स के दौरान इन दोनों को एक दूसरे के साथ भी देखा जाता था। साल 2007 में किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद युवराज और दीपिका के बीच प्यार की खबरे उड़ी थीं लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और फिर खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बाद में दीपिका रणवीर सिंह के साथ रिलेशन में रहीं और आज उनसे शादी करके वे एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Know which cricketers and Bollywood actress incomplete love story
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी और एस. वेंकटराघवन
हेमा मालिनी की गिनती अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से की जाती है, तो वहीं एस. वेंकटराघवन भी भारत के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं। एस. वेंकटराघवन भी उन लोगों में से एक थे जो हेमा मालिनी की खूबसूरती पर फिदा थे। एक बार तो उन्होंने सभी के सामने हेमा मालिनी से अपने दिल की बात कह दी थी लेकिन हेमा मालिनी ने उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया। 

Know which cricketers and Bollywood actress incomplete love story
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अमृता सिंह और क्रिकेटर रवि शास्त्री-
जहां अमृता सिंह अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं तो वहीं रवि शास्त्री को क्रिकेट में ऑलराउंडर के तौर पर जाना जाता था। मीडिया में इन दोनों के प्यार के चर्चे भी खूब हुए। कहा जाता है कि दोनों ही एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे लेकिन इनका प्यार कभी परवान नहीं चढ़ पाया। जहां अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी कर ली दो वहीं रवि शास्त्री की शादी भी रितु से हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know which cricketers and Bollywood actress incomplete love story
रेखा - फोटो : Instagram

रेखा और इमरान खान
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा की जिंदगी हमेशा से ही विवादों से घिरी रही है। इनके जीवन के कई किस्से चर्चा में रहे हैं। वैसे तो रेखा का नाम हमेशा से ही अमिताभ बच्चन से जोड़ा जाता है लेकिन एक समय था जब रेखा का नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के साथ भी जोड़ा गया था। कहा जाता है कि इनके बीच प्यार भी था। इमरान रेखा को बहुत पसंद करते थे लेकिन वे किसी अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहते थे। इस वजह से इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

विज्ञापन
Know which cricketers and Bollywood actress incomplete love story
नीना गुप्ता, विव रिचर्ड्स - फोटो : WildFilmsIndia/youtube

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स-
एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने अभिनय से तो जानी ही जाती हैं, इसके साथ ही उनकी लाइफ के भी कई किस्से रहे। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता के बीच एक समय रिश्तें की खबरें थी। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे लेकिन कभी दोनों की शादी नहीं हो पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed