{"_id":"61ab1174b9e6fb4c374e8879","slug":"kangana-ranaut-visits-shri-krishna-janam-bhumi-mathura-a-day-after-farmers-surrounded-her-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बिना मास्क के हजारों की भीड़ में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रणौत, बोलीं- जिनके मन में चोर, उन्हें मुझसे तकलीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: बिना मास्क के हजारों की भीड़ में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रणौत, बोलीं- जिनके मन में चोर, उन्हें मुझसे तकलीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंची हैं। कंगना पहली बार मथुरा पहुंचीं इस वजह से उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस कई पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा- जिन लोगों के मन में चोर है, उन्हें उनसे तकलीफ होगी। उनकी बातें चुभेंगी। लेकिन देशभक्त उनकी बातों से खुश होंगे।
अभी बीते रोज ही पंजाब में कंगना की गाड़ी को नाराज लोगों ने रोक लिया था। इन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की।तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।
शनिवार की सुबह की कंगना ने पोस्ट साझा कर बताया था कि वह आज के दिन की शुरुआत बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहती हैं। हालांकि इतनी भीड़ होने के बावजूद कंगना बिना मास्क के दिखाई दीं। देश में एक तरफ जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों को दोबारा दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है वहीं कंगना का ये रवैया देख यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं।
3 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : Instagram
अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना रणौत की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि ये कार्यक्रम गोपनीय था, इसलिए पहले से किसी को खबर नहीं थी। कंगना के आने की खबर तेजी से फैलती गई और प्रशंसकों की अच्छी खासी भीड़ बांकेबिहारी मंदिर पर जुट गई। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां महंत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना रणौत का दावा: नहीं मांगी किसानों से माफी
कंगना ने किसानों से माफी मांगने को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। कंगना ने लिखा- मुझे किसी ने माफी मांगने को नहीं कहा और मैं किसी से माफी क्यों मांगूगी। मैं कोई किसान विरोधी नहीं हूं, और माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं उठता। हां वो लोग थोड़े नाराज थे, मुझे लेकर उन्हें कुछ शिकायतें थीं। मैंने उनके गिले शिकवे सुने और अपनी बात समझायी।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसे मॉब लिंचिंग करार दिया। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा था- 'जैसे ही मैंने पंजाब में कदम रखा कुछ लोगों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। यह लोग खुद को किसान कह रहे हैं। मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। लेकिन यहां पंजाब आते ही कुछ लोगों ने मुझे रोक लिया। यह लोग मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं और मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। सिक्योरिटी होने के बाद भी मेरे साथ यह सब हो रहा है। अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।