फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina wedding: कियारा आडवाणी को नहीं मिला विक्की-कटरीना की शादी का निमंत्रण, गेस्ट लिस्ट में नहीं है नाम!

Sat, 04 Dec 2021 03:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Dec 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Vicky Katrina wedding Kiara Advani denies being on list of 120 guests
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब बहुत कम दिन बचे हैं। राजस्थान में होने वाली इस शाही शादी का विवरण अभी तक गुप्त रखा गया है। शादी को लेकर अभी तक विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सवाई माधोपुर में होने वाली इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने वाले मेहमानों के नाम तक गुप्त रखे गये हैं। हालांकि, मीडिया में आई खबरों की माने तो कई सेलेब्स के नाम गेस्ट लिस्ट में नहीं है जिनमें कियारा आडवाणी भी शामिल हैं।



 

Vicky Katrina wedding Kiara Advani denies being on list of 120 guests
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस शादी के लिए अभी तक कियारा आडवाणी को भी निमंत्रण नहीं मिला है। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खुद ही इस बात को कहा है कि उन्हें विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। कियारा ने विक्की कौशल के साथ फिल्म लस्ट स्टोरीज में काम किया था और ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि विक्की कौशल अपनी फिल्म की अभिनेत्री को शादी में जरूर बुलाएंगे। 

 

Vicky Katrina wedding Kiara Advani denies being on list of 120 guests
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

एक शो में जब कियारा आडवाणी से इस शादी में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस शामिल होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मुझे तो इस शादी का आमंत्रण नहीं मिला है। वास्तव में...शादी के बारे में सुना तो है पर मुझे नहीं पता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Katrina wedding Kiara Advani denies being on list of 120 guests
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इस रॉयल वेडिंग में जिन लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है उसमें निर्देशक कबीर खान भी शामिल हैं। उन्होंने कटरीना कैफ के साथ कई फिल्में बनाई हैं। वहीं बताया जा राह है कि निर्देशक आनंद एल राय भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी शादी के निमंत्रण मिलने से इंकार किया था।

विज्ञापन
Vicky Katrina wedding Kiara Advani denies being on list of 120 guests
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी कर रहे हैं। इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों ने लिए दोनों टीके लगाने जरूरी है। प्रशासन ने इस शादी और  यातायात के बीच सुचारू समन्वय के लिए बैठक भी की है। यह भी कहा जा रहा है कि राजस्थान में शादी होने के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्शन देंगे जिनमें वे लोग शामिल होंगे, जो शादी समारोह में नहीं पहुंच पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed