अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। अभिनेता की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप कलाकारों की लिस्ट में होती है। हालांकि, विक्की आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि कैटरीना कैफ उन दोनों के बीच अभी भी बड़ी स्टार हैं, अभिनेता ने कहा कि यह कोई अहंकार नहीं है बल्कि असल सच्चाई है।
2 of 5
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना का बताया बड़ी स्टार
अभिनेता विक्की कौशल अक्सर पत्नी की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आते हैं। विक्की ने हाल ही में, कहा कि कैटरीना उन दोनों के बीच एक बड़ी स्टार बनी हुई हैं और अभिनेता ने कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं क्योंकि "उनके पास एक सुपरस्टार का दिल है।" बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में विक्की से पूछा गया कि उन्हें और कैटरीना को अक्सर "पावर कपल" कहा जाता है और अभिनेता इस बारे में क्या सोचते हैं?
3 of 5
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पत्नी विक्की के लिए करती हैं ये काम
विक्की ने अपनी अभिनेत्री-पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे लिए, कैटरीना मेरा रिएलिटी चेक हैं। वह हमेशा मुझे यह बताने के लिए मौजूद रहती हैं, 'यह बेहतर हो सकता है, वह बेहतर हो सकता है। इससे काम को और अच्छे से करने की प्रेरणा मिलती है और हर आने वाली चीजें काफी बेहतर हो जाती हैं।'
4 of 5
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम- कैटरीना कैफ, विक्की कौशल
विक्की ने कैटरीना को बताया सेल्फ मेड स्टार
उन्होंने आगे कहा, "ऐसा व्यक्ति होना अच्छा है, जो आपके साथ ईमानदार रहे और आपको इधर-उधर न उड़ने दे। वह एक सुपरस्टार है, जिन्होंने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा, धैर्य और प्रदर्शन से अपना रास्ता बनाया है।"
5 of 5
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुद को मानते हैं लकी
अभिनेता ने कहा कि मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं और क्रिएटिव चीजों पर उसके साथ काम करना पसंद करता हूं। मैं कभी-कभी उनसे कहता हूं, क्या हम इतने भाग्यशाली नहीं हैं कि हमें इतने सारे आशीर्वाद मिलते हैं, भले ही वह इंटरनेट के माध्यम से ही क्यों न हो।"
Rani Mukherjee: रानी मुखर्जी की दिवाली पार्टी में लगी सितारों की महफिल, शाहिद से लेकर करण जौहर तक हुए शामिल