सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तारीफों के पुल, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली तुलना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Dec 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal showers love on Katrina Kaif compares her to dream girl Hema Malini
विक्की कौशल-कटरीना-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। हाल ही में इनकी शादी को एक साल पूरा हुआ है। विक्की और कैट अक्सर एक-दूसरे की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आते हैं। एक बार फिर विक्की कौशल पत्नी कटरीना की खूबियां गिनाते नजर आए। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने पत्नी कटरीना की तुलना ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली। आखिर विक्की कौशल ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं..

Trending Videos
Vicky Kaushal showers love on Katrina Kaif compares her to dream girl Hema Malini
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने कहा, 'कटरीना कैफ आज जो भी हैं, अपने दम पर हैं। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। मैं उनका दिल से सम्मान करता हूं। मैं और कटरीना एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं।' इसके बाद विक्की कौशल ने कटरीना की तुलना हेमा मालनी से कर दी। विक्की कौशल ने कहा, 'कटरीना भी हेमा मालनी की तरह बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर करती हैं।' इस दौरान विक्की कौशल ने अमिताभ बच्चन से भी कटरीना की तुलना करते हुए कहा कि कटरीना अपने काम की वजह से एक जाना-माना चेहरा हैं और अमिताभ बच्चन जैसे लोगों के साथ बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व करती हैं।
Box Office Report: क्या अवतार 2 की राह में रोड़े अड़ाएगी रणवीर सिंह की सर्कस? ऐसा रहा बुधवार को फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal showers love on Katrina Kaif compares her to dream girl Hema Malini
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Social media

बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कटरीना को लेकर कहा था कि वह उनसे काफी कुछ सीखते हैं। विक्की ने कहा था उन्हें कटरीना से एक शानदार सलाह मिली है और वह ये है कि 'अगर आप किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते हैं तो कुछ भी मत बोलिए।' बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई। इन दोनों की शादी की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी वायरल हुए थे। 
H R Keshava Murthy: पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Vicky Kaushal showers love on Katrina Kaif compares her to dream girl Hema Malini
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं कटरीना की बात करें तो जल्द ही वह 'मैरी क्रिसमर' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Dulquer Salmaan: परियों की कहानी से कम नहीं है दुलकर सलमान और अमल की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed