वीडियो: विक्की कौशल ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, लोगों को पसंद आया एक्टर का खास अंदाज
दरअसल, वीडियो में विक्की गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में हर हर गंगे लिखा है। फैंस को विक्की का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो क्लिप पर अब तक 1.1 मिलियन लाइक्स और 4000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक फैन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'रोज रोज कैसे दिल आ जाता है तुम पर।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'विक्की जैसा कोई पूरे बॉलीवुड में नहीं है, विक्की सर यू आर द बेस्ट।'
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की। इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। यह शादी सवाई माधोपुर के एक होटल में हुई थी। बता दें कि दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने हमेशा के लिए एकदूजे के होने का फैसला किया था।