फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड में दस साल पूरे होने पर आयुष्मान खुराना ने शेयर की पोस्ट, खास अंदाज में कहा निर्देशक शूजीत सरकार का शुक्रिया

Thu, 21 Apr 2022 12:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vicky Donor star Ayushmann Khurrana completes 10 years in Bollywood actor expressed happiness and thanked everyone who supported him
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अच्छे अभिनेता होने के साथ ही आयुष्मान एक अच्छे गायक भी हैं, उन्होंने अभिनय में तो सिक्का जमाया ही है साथ ही एक से बढ़कर एक गाने भी गाए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री आयुष्मान खुराना को लीक से हटकर विषयों में पर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। वह अपनी फिल्मों के जरिए समाज में एक अच्छा संदेश लेकर आते हैं। आज इस मल्टी टैलेंटेड अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने पोस्ट शेयर कर अपनी जर्नी के बारे में कई बातें शेयर की हैं।
Vicky Donor star Ayushmann Khurrana completes 10 years in Bollywood actor expressed happiness and thanked everyone who supported him
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दस साल पूरे होने पर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पहली फिल्म की रिहर्सल के दौरान का एक दृश्य शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके साथ निर्देशक शूजीत सरकार भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना ने फिल्म विकी डोनर से अपने अभिनय की शुरूआत की थी और इसके निर्देशक शुजीत सरकार थे। अपनी पहली ही फिल्म से आयुष्मान ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली थी।

Vicky Donor star Ayushmann Khurrana completes 10 years in Bollywood actor expressed happiness and thanked everyone who supported him
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, पहला दिन, पहला दृश्य, रिहर्सल शॉट! पहले से ही 10 साल हो गए हैं ?! मेरी ओर उमड़ती यादों का सैलाब, मेरे संघर्ष के दिनों, हताशा, दृढ़ संकल्प, छोटी-छोटी खुशियों और बड़ी सफलताओं की याद दिलाता है। मेरे गुरु शूजीत सरकार दा, रॉनी लहिरी और जॉन अब्राहम को धन्यवाद, मेरे जैसे धोखेबाज पर भरोसा करने और मुझे विश्वास दिलाने के लिए कि मैं एक हिंदी फ़िल्म का हीरो बन सकता हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Donor star Ayushmann Khurrana completes 10 years in Bollywood actor expressed happiness and thanked everyone who supported him
यामी गौतम - फोटो : insta

यामी ने भी बॉलीवुड में विकी डोनर से किया था डेब्यू
अभिनेत्री यामी गौतम ने भी फिल्म विकी डोनर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस खास मौके पर उन्होंने भी पोस्ट शेयर की है। यामी ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'वह जगह जहां यह सब शुरू हुआ! विक्की डोनर के ऑडिशन के लिए मेरी यात्रा यहीं से शुरू हुई! यह सोफा भी यहां था! हाल ही में इस स्टूडियो की एक यात्रा ने मुझे स्मृति में ले लिया, यात्रा के दौरान कई खूबसूरत पलों को याद किया! धन्यवाद, शूजीत दा और हमारी पूरी टीम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed