सब्सक्राइब करें

VVKWWV BO Collection Day 12: विक्की विद्या की उम्मीदों ने तोड़ा दम, 12वें दिन दर्शक जुटाने में विफल रही फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 22 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 12 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' से है। दोनों फिल्मों ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की रिलीज को आज 12 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, कमाई के आंकड़ों को देखकर साफ हो रहा है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। आइए 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के 12वें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 12 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म पहले हफ्ते में ही धड़ाम हो गई। बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए आखिरकार फिल्म ने 10वें दिन अपना बजट निकाल लिया। वहीं, वीकडेज में इसकी हालत और ज्यादा खराब है। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 12 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Paul Di'Anno Death: 'आयरन मेडेन' के पूर्व प्रमुख गायक पॉल डि'एनो का निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 12 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने चौथे दिन महज 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छठे दिन इसका कारोबार 1.9 करोड़ रुपये रहा था। सातवें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 27 करोड़ रुपये हो गया था। फिल्म ने आठवें दिन 1.4 करोड़ रुपये कमाए।

Jigra Box Office Collection Day 12: आलिया के ‘जिगरा’ में नहीं बचा दम, लाखों में सिमट गई कमाई, जानें कारोबार

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 12 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने नौवें दिन मामूली उछाल के साथ 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 10वें दिन फिल्म की कमाई 2.6 करोड़ रुपये रही। 11वें दिन (सोमवार को) फिल्म का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा। वहीं, 12वें दिन इसकी कमाई महज 83 लाख रुपये रही है। इस तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का अब तक का कुल कारोबार 35.23 करोड़ रुपये ही हो पाया है। यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। 

Yash: 'रामायण' को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, बतौर अभिनेता रावण के किरदार को बताया आकर्षक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed