सब्सक्राइब करें

Vidya-Siddharth: 10 साल पहले विद्या के प्यार में ऐसे पागल हुए थे सिद्धार्थ, इस शख्स ने कराई थी मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Dec 2022 07:44 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan Siddharth Roy Kapoor Know about famous couple love story on their 10th marriage anniversary
सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपना अदाकारी का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन पूरे देशभर में प्रचलित हैं। एक से बढ़कर एक फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिनके साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिल्मी पर्दे पर कई लोगों के दिल में जगह बनाने वाली विद्या बालन ने असल जिंदगी में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के मन में घर किया था। दोनों की जिंदगी में एक पल ऐसा आया था जब बस इनके दिल ने कहा था कि अब ये एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे और इसी के बाद सिद्धार्थ और विद्या ने शादी करने का फैसला कर लिया था। बता दें बॉलीवुड के मशहूर कपल ने 14 दिसंबर, 2012 शादी की थी और आज दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर हम आपको इनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं...

Vidya Balan Siddharth Roy Kapoor Know about famous couple love story on their 10th marriage anniversary
सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन - फोटो : Social media

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
आज बॉलीवुड के आइडल कपल्स में गिने जाने वाले विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बैकस्टेज पर हुई थी। जी हां, अभिनेत्री और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात इंडस्ट्री के इस बड़े अवॉर्ड के दौरान हुई थी। पहली ही नजर में विद्या बालन सिद्धार्थ की आंखों और दिल में बस गई थीं।  इस मुलाकात के बाद सिद्धार्थ और विद्या की मुलाकात कराने की प्लानिंग करण जौहर ने की थी। जी हां, इस स्टार कपल की प्रेम-कहानी की शुरुआत कराने में करण जौहर बड़ा योगदान है। दरअसल, करण जौहर विद्या और सिद्धार्थ दोनों के ही कॉमन फ्रेंड हैं और दोनों के साथ ही अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं और यही कारण है, जो दोनों के करीब आने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना। 
Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक लगाए दिखे SRK

Vidya Balan Siddharth Roy Kapoor Know about famous couple love story on their 10th marriage anniversary
सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन - फोटो : Social media

सिद्धार्थ ने किया विद्या को प्रपोज
पहली मुलाकात में विद्या और सिद्धार्थ के बीच केवल दोस्ती हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई। सिद्धार्थ और विद्या दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर थे, इसलिए बाहर ज्यादा मिलना नहीं हो पाता था। यही वजह रहे कि दोनों मिलते कम, लेकिन बातें ज्यादा करते। विद्या के साथ बातें करते-करते सिद्धार्थ रॉय कपूर को एहसास हुआ कि वह उनके बिना नहीं रह सकते हैं। इसके बाद एक दिन सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या बालन को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। बस फिर क्या था विद्या बालन ने भी हां कर दी।
Ranveer Singh: भीड़ में रणवीर सिंह ने बचाई छोटे बच्चे की जान, लोग भी बोलने लगे 'लव यू हीरो'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan Siddharth Roy Kapoor Know about famous couple love story on their 10th marriage anniversary
सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

परिवार वालों के बीच शादी के बंधन में बंधे विद्या-सिद्धार्थ
विद्या की तरफ से हां होने के बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी ली और फिल्म तमिल और पंजाबी रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए थे। सिद्धार्थ और विद्या  14 दिसंबर, 2012 को सिद्धार्थ के साथ सातफेरे लिए थे। दोनों की शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ग्रीन गिफ्ट नाम के बंगले में हुई थी। विद्या और सिद्धार्थ की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बता दें कि विद्या बालन सिद्धार्थ रॉय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त आरती बजाज थीं, जिससे उन्हें एक बेटा भी है। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी टीवी प्रोड्यूसर कविता के साथ की लेकिन यह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। 
Kamal Haasan: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed