फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल की उम्र में विद्या सिन्हा ने शुरू किया था करियर, निजी जिंदगी की वजह से रहीं चर्चा में

Sun, 15 Nov 2020 07:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Nov 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
Vidya Sinha Birthday Special know unknown facts about her
विद्या सिन्हा - फोटो : file photo

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा विद्या सिन्हा का जन्मदिन 15 नवंबर को होता है। वह हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं। विद्या सिन्हा ने बहुत कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने अभिनय का दम फिल्मों और टीवी सीरियल्स में खूब दिखाया। विद्या सिन्हा ने अपने पूरे करियर में कई शानदार और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। 

Vidya Sinha Birthday Special know unknown facts about her
विद्या सिन्हा - फोटो : file photo

विद्या सिन्हा का जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने मिस बॉम्बे का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। विद्या सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत छोटू बिहारी की फिल्म 'राज काका' से की थी। 

Vidya Sinha Birthday Special know unknown facts about her
विद्या सिन्हा - फोटो : file photo

इसके बाद विद्या सिन्हा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' सहित कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' काफी चर्चित हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Sinha Birthday Special know unknown facts about her
विद्या सिन्हा - फोटो : file photo

फिल्मों के अलावा विद्या सिन्हा टीवी इंडस्ट्री की भी चर्चित अभिनेत्री थीं। उन्होंने टीवी सीरियल 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' में काम किया था। विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने दो शादियां की थीं। विद्या सिन्हा के पहले पति का नाम वेंकटेश्वर अय्यर था। वह एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या और वेंकटेश्वर ने 1968 में शादी कर ली। इसके बाद 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा।

विज्ञापन
Vidya Sinha Birthday Special know unknown facts about her
विद्या सिन्हा - फोटो : file photo

विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर काफी बीमार रहने लगे थे और साल 1996 में उनका निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं। इसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद इन दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। नौ जनवरी 2009 को उन्होंने नेताजी भीमराव पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। केस करने के बाद जल्द ही विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया था। विद्या सिन्हा का बीते साल 15 अगस्त को 72 साल की उम्र में निधन हो गया था।

पढ़ें: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो हुए दो साल पूरे, अभिनेता ने साझा की रोमांटिक तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed