{"_id":"5d8771bf8ebc3e016f0b2424","slug":"vidyut-jamwal-shared-photos-with-cisf-shoulder-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्युत जामवाल ने की सीआईएसएफ के सैनिक की तारीफ, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्युत जामवाल ने की सीआईएसएफ के सैनिक की तारीफ, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- सलाम
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 22 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Vidyut Jamwal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत में कमांडो और जंगली जैसी फिल्मों से एक्शन हीरो के रुप में पहचान बना चुके विद्युत जामवाल अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल में सीआईएसएफ के एक सैनिक की तारीफ करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। विद्युत का मानना है कि थोड़ी प्रशंसा एक लंबा रास्ता तय करती है।
2 of 4
Vidyut Jamwal
- फोटो : social media
दरअसल एक्टर एयरपोर्ट पर अपने एक दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वह सीआईएसएफ के एक सिपाही से मिले। उन्होंने समाज के प्रति उनके काम और देश के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सिपाही का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद सीआईएसएफ और आर्मी ने उत्साहवर्धन करने के लिए एक्टर का शुक्रिया अदा किया।
विद्युत ने पोस्ट करते हुए लिखा, दोस्त का इंतजार करते हुए सीआईएसएफ के सिपाही मेरे पास आए और उन्होंने मेरी मार्शल आर्ट की काबिलियत और फिल्मों के लिए मेरी प्रशंसा की। हम इन बहादुर पुरुषों और महिलाओं से ज्यादातर एयरपोर्ट, पॉवर प्लांट्स और आयल फील्ड जैसी जगहों पर मिलते हैं। वह हमारी सुरक्षा के लिए पूरी लगन और निष्टा से काम करते हैं। इसके बदले में उन्हें हमारा चिड़चिड़ापन और उदासीनता मिलता है। बिना थके लगातार काम करने के लिए वे हमारे धैर्य, शिष्टाचार और सम्मान के पात्र हैं।
(1/3) While waiting for a friend ,this CISF soldier approached me and praised me for my martial arts skills and movies.
We meet these brave men and woman who serve the armed forces mostly at airports,power plants ,oil fields etc. @AmitShah@KirenRijiju@CISFHQrs@adgpipic.twitter.com/wqv3lGkThv
एक्टर ने आगे कहा, देश और नागरिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उस सिपाई और सभी सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और गहरी कृतज्ञता। देश के प्रति उनकी सेवा के लिए मैं बिना उनका शुक्रिया अदा किए जाने नहीं दे सकता था। सीआईएसएफ और सशस्त्र बलों को सलाम।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।