फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्युत जामवाल ने ली मार्शल आर्ट 'कलारिपयट्टू' की ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Fri, 04 Dec 2020 07:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 04 Dec 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jamwal Shares Video Of His Doing Of Martial Arts Form Kalarayipattu
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अभिनेता होने के साथ- साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं। विद्युत मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेन्ड हैं। इन दिनों विद्युत मार्शल आर्ट्स के एक नए फॉर्म 'कलारिपयट्टू' की ट्रेनिंग ले रहे हैं। विद्युक की ट्रेनिंग अब पूरी भी हो चुकी है। जिसका एक नजारा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दिखाया है।

Vidyut Jamwal Shares Video Of His Doing Of Martial Arts Form Kalarayipattu
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई पोस्ट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अक्सर वो अपने फिटनेस वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल नही में विद्युत ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो 'कलारिपयट्टू' की ट्रेनिंग लेने के बाद उसका प्रदर्शन कर रहे हैं।

Vidyut Jamwal Shares Video Of His Doing Of Martial Arts Form Kalarayipattu
विद्युत जामवाल - फोटो : Social Media

विद्युत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह तरह- तरह के करतब करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर को थर्ड आई (Third Eye) की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी आंख पर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो में विद्युत पिघलते हुए कैंडल को अपने चेहरे पर डाल लेते हैं और फिर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jamwal Shares Video Of His Doing Of Martial Arts Form Kalarayipattu
विद्युत जामवाल - फोटो : Social Media

इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने कारण बताया कि वो देश की पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट को आगे लेकर आना चाहते हैं ताकि पूरी दुनिया में इसे जाना जा सके और इसे पहचान मिल सके। वीडियो में विद्युत जामवाल अपने ढाल का उपयोग करते हुए सब्जियों को निशाना लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में विद्युत अपनी आंखों पर पिघले मोम को डालकर आंखों पर काला कपड़ा बांध लेते हैं और ढाल का प्रयोग करते हुए निशाना लगाते हैं।

विज्ञापन
Vidyut Jamwal Shares Video Of His Doing Of Martial Arts Form Kalarayipattu
विद्युत जामवाल, शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि विद्युत जामवाल बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। विद्युत बॉलीवुड में 'कमांडो', खुदा हाफिज, जंगली, यारा, फोर्स, बुलेट राजा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म खुदा हाफिज को काफी पसंद किया गया था।

पढ़ें: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- 'दिनभर ट्विटर पर गंदगी फैलाकर...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed