{"_id":"5b2297804f1c1bf96e8b817e","slug":"vidyut-jamwal-starter-junglee-releasing-date-extent-due-to-mogli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो एक बच्चे से डर गए विद्युत जामवाल, बॉक्स ऑफिस से बनाई दूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो एक बच्चे से डर गए विद्युत जामवाल, बॉक्स ऑफिस से बनाई दूरी
Thu, 14 Jun 2018 09:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
vidyut jamwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विद्युत जामवाल ने 2011 में फिल्म फोर्स से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम और जिनेलिया डीसूजा मुख्य भूमिका में थे। विद्युत ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। विलेन होकर भी उन्होंने दर्शकों और आलोचकों की प्रशंसा बटोरी थी। उनकी दूसरी फिल्म 'कमांडो' थी। इसमें वे लीड नायक के तौर पर नजर आए थे।
2 of 4
Vidyut Jamwal
अंतिम बार वे फिल्म 'बादशाहो' में दिखे थे। अब विद्युत अपनी अगली फिल्म 'जंगली' के लिए तैयार हैं। खबर है कि फिल्म इस साल 19 अक्तूबर को रिलीज होनी थी पर अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
3 of 4
mogli
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो 19 अक्तूबर को हॉलीवुड की फिल्म 'मोगली' बड़े परदे पर आ रही है। जिसकी वजह से दोनों फिल्मों का क्लैश हो जाएगा। इस दिलचस्प क्लैश को रोकने के लिए ही 'जंगल' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्युत जामवाल
इसमें आश्चर्य वाली बात यह है कि फिल्म 'जंगली' के निर्देशक चक रसेल हैं जिन्होंने हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर जैसे 'इरेजरए द स्कॉर्पियन किंग' और 'द मास्क' जैसी कई फिल्में दी हैं। ऐसे में एक और हॉलीवुड से टकराना इस बड़े नाम के लिए घबराने वाली बात नहीं होना चाहिए। लेकिन कहा जा रहा है कि निर्माता नहीं चाहते कि विद्युत की 'जंगली' को 'मोगली' के सामने किसी भी तरह की मात मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।