{"_id":"5f1266df8ebc3e9ffb2ec69c","slug":"vidyut-jamwwal-fake-tweet-going-viral-on-twitter-behalf-of-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्युत जामवाल के नाम पर वायरल हुआ फर्जी ट्वीट, कहा- 'मेरी न्यू मूवी का ट्रेलर आया है पता है?', एक्टर ने जताई हैरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्युत जामवाल के नाम पर वायरल हुआ फर्जी ट्वीट, कहा- 'मेरी न्यू मूवी का ट्रेलर आया है पता है?', एक्टर ने जताई हैरानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल जल्द ही खुदा हाफिज में नजर आने वाले हैं, ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाने वाली है। हाल ही में इसकी प्रेस कांफ्रेंस की गई जिसमें विद्युत को नहीं बुलाया गया। विद्युत जामवाल इसी को लेकर इन दिनों नाराज चल रहे हैं। लेकिन उनकी नाराजगी का फायदा दरअसल एक फर्जी ट्विटर यूजर ने उठा लिया और उनके नाम से ट्विटर पर अकाउंट भी बना लिया।
2 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : amar ujala mumbai
विद्युत के नाम का एक फर्जी ट्वीट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने रियल टैलेंट का सपोर्ट करने की अपील की है। मजेदार बात ये है कि इस फर्जी ट्वीट को इतनी सफाई से बनाया गया है कि खुद एक्टर भी इसे देखकर हैरान हैं।
3 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल के नाम पर जो ट्वीट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है- 'तुम लोग तो रियल टैलेंट को बढ़ावा देने वाले थे ना, मेरी न्यू मूवी का ट्रेलर आया है पता है'। विद्युत खुद इस ट्वीट को देखकर हैरान रह गए। इसे रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'फेक चीज को बेनकाब करना मेरा काम नहीं है। प्लीज मुझे बताइए कि इसे इतना असली कैसे बनाया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें विद्युत जामवाल हिंदी सिनेमा के उदीयमान अभिनेता हैं। उनकी पिछली कमांडो 3 सुपरहिट रही। विद्युत जल्दी ही खुदा हाफिज में नजर आएंगे। ये फिल्म अब इन फिल्मों के साथ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। प्रेस कांफ्रेंस में विद्युत जामवाल को नहीं बुलाया गया जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर सवाल भी दागे।
विज्ञापन
5 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : amar ujala, mumbai
विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'सात फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की जा रही है लेकिन सिर्फ पांच फिल्मों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बाकी दो को आमंत्रित करना तो दूर, सूचना देना तक जरूरी नहीं समझा गया है। चक्र जारी है।' इसके बाद कुणाल खेमू ने भी एक पोस्ट के जरिए ही अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, 'इज्जत और प्यार मांगा नहीं, कमाया जाता है। कोई ना दे तो उससे हम छोटे नहीं होते। बस मैदान खेलने के लिए बराबर दे दो, छलांग तो हम भी ऊंची लगा सकते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।