{"_id":"5eb3e8fd5fa8c12db7179e8b","slug":"vijay-devarakonda-birthday-special-know-his-unknown-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Devarakonda Birthday: विजय देवरकोंडा को फैंस इसलिए कहते हैं 'राउडी', फिल्मों के अलावा भी ऐसे करते हैं कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Devarakonda Birthday: विजय देवरकोंडा को फैंस इसलिए कहते हैं 'राउडी', फिल्मों के अलावा भी ऐसे करते हैं कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 07 May 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Reddy
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय देवरकोंडा का जन्मदिन नौ मई को होता है। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वैसे तो विजय के खाते में कई सुपरहिट फिल्मे हैं लेकिन साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म अर्जुन रेड्डी को सबसे ऊपर रखा जाता है। याद दिला दें कि अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह ने बॉलीवुड में भी धमाल मचाया था। विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
vijay devarakonda
- फोटो : social media
विजय देवरकोंडा का जन्म नौ मई 1989 को तेलुगू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव और माता का नाम माधवी देवरकोंडा है। देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ के छोटे पर्दे के कलाकार रह चुके हैं। विजय देवरकोंडा के छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। विजय देवरकोंडा का परिवार उन्हें राउडी के नाम से बुलाता है। यही वजह है जो उनके फैंस भी उन्हें राउडी कहते हैं।
3 of 5
vijay devarakonda
- फोटो : social media
विजय देवरकोंडा के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम 'नुव्विला' था जिसका निर्देशन रवि बाबू ने किया था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में रवि बाबू ने छह नए चेहरों को मौका किया था। इनमें से एक विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम भी थीं। फिल्म 'नुव्विला' के बाद विजय देवरकोंडा कई शानदार फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vijay Devarakonda
- फोटो : Instagram
उन्हें साल 2016 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म पेली चोपुलु में काम किया। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता, लेकिन विजय देवरकोंडा को और ज्यादा पहचान साल 2017 में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली। इस फिल्म से उनके ना केवल दक्षिण भारत में प्रशंसकों की संख्या बढ़ी बल्कि उत्तर भारत के दर्शकों ने भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया। इसके बाद विजय देवरकोंडा नोटा, डियर कामरेड, मेहनती और वर्ल्ड फेमस लवर जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Reddy
- फोटो : file photo
शानदार अभिनेता के अलावा विजय देवरकोंडा एक फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम हिल एंटरटेनमेंट हैं। उन्होंने इसके तहत बीते साल Meeku Maathrame Cheptha फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा विजय देवरकोंडा की आय का स्त्रोत उनके ब्रांड भी हैं। उनके ब्रांड का नाम 'राउडी वियर' है। इस ब्रांड को उन्होंने इसी साल फरवरी में लॉन्च किया है। वहीं वह फूड डिलीवरी एप जोमैटो के भी ब्रांड एम्बेसडर हैं। विजय देवरकोंडा एक गैर सरकारी संस्था भी चलाते हैं, जिसका मकसद बेरोजगार युवाओं को काम और प्रशिक्षण देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।