फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Devarakonda: फिल्मों में आने से पहले ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, क्या 'लाइगर' से बॉलीवुड पर करेंगे राज?

Sat, 23 Jul 2022 08:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Vijay Devarakonda then and now liger actor looked like very simple in photos will he rule Bollywood industry
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में इन दिनों साउथ अभिनेताओं का समय चल रहा है। साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं और साउथ अभिनेता के बारे में ही सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। साउथ एक्टर प्रभास, अल्लू अर्जुन और यश पैन इंडिया स्टार बन गए हैं और अब इसी इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी पैन इंडिया स्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विजय की अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें अभिनेता के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी। लेकिन इस फिल्म में विजय ही चमकने वाले हैं। फिल्म आने पहले ही सोशल मीडिया पर विजय की खूब चर्चा हो रही है और ऐसे मौके पर हम आपको अभिनेता की कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि विजय सिनेमा में आने से पहले कैसे दिखते थे?   

Vijay Devarakonda then and now liger actor looked like very simple in photos will he rule Bollywood industry
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म में ऐसे दिखते थे विजय
9 जून 1989 को विजय देवरकोंडा का जन्म तेलुगू टीवी निर्देशक देवरकोंडा गोवेर्धन राओ और देवरकोंडा माधवी के घर हुआ था। ऐसे में अभिनेता का झुकाव शुरू से ही सिनेमा की तरफ रहा है। लेकिन विजय बॉलीवुड स्टारकिड की तरह स्टाइलिश नहीं हुआ करते थे। आज के समय में बॉलीवुड स्टारकिड फिल्मों में आने से पहले ही अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं लेकिन विजय इन लोगों से बिल्कुल उलट रहे हैं। वह सिनेमा में कदम रखने से पहले काफी सिंपल हुआ करते थे। लेकिन डेब्यू फिल्म 'नुव्विला' में विजय स्टाइलिश दिखे थे। 

Vijay Devarakonda then and now liger actor looked like very simple in photos will he rule Bollywood industry
अर्जुन रेड्डी फिल्म - फोटो : insta

समय के साथ विजय के लुक में बदलाव
विजय ने अपने करियर की शुरुआत बेशक साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'नुव्विला' से की थी। लेकिन अभिनेता को असली पहचान फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली। इस फिल्म में जितनी तारीफ विजय को एक्टिंग के लिए मिली थी उतना ही पसंद उनके लुक को भी किया गया था। लगभग आधी फिल्म में विजय लंबे बाल और दाढ़ी में दिखे थे और फैंस को अभिनेता के इस लुक ने काफी इंप्रेस किया था। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना है। शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' इसी साउथ फिल्म का रीमेक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Devarakonda then and now liger actor looked like very simple in photos will he rule Bollywood industry
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या अब हिंदी सिनेमा पर राज करेंगे विजय?
विजय देवरकोंडा अब साउथ से निकलकर बॉलीवुड में अपना धमाल मचाने के लिए आगे बढ़ चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' पैन इंडिया रिलीज है, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसके लिए भी अभिनेता ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। साउथ अभिनेता के सिक्स पैक्स और शानदार बॉडी फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और अब विजय इस शानदार लुक और धांसू एक्टिंग से फैंस पर अपना जादू चला पाते हैं क्या नहीं... ये देखने वाली बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed