फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akdi Pakdi Song: रिलीज होते ही 'अकड़ी पकड़ी' गाने ने मचाया धमाल, महज एक घंटे में बटोरे इतने लाख व्यूज

Mon, 11 Jul 2022 08:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Jul 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Ananya Panday Film Liger Akdi Pakdi Song Released got 7 lakh Views in 1 hour
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार के बीच फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना 'अकड़ी पकड़ी' रिलीज कर दिया है। हाल ही में इस गाने के टीजर को रिलीज किया गया था जिसके बाद दर्शकों में गाने को लेकर बेताबी काफी बढ़ गई थी। अब लोगों के दिल को सुकून पहुंचाते हुए निर्माताओें ने फुल वीडियो सॉन्ग लॉन्च कर दिया है।

 

Vijay Deverakonda Ananya Panday Film Liger Akdi Pakdi Song Released got 7 lakh Views in 1 hour
लाइगर से अनन्या का पहला लुक आउट - फोटो : social media
यूट्यूब पर मचाया धमाल

इस फिल्म में विजय और अनन्या पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। 'लाइगर' के इस गाने में दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाना सुनने में काफी कैची है जो आगे चलकर चार्टबस्टर साबित हो सकता है। गाने में विजय जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। महज एक घंटे में इस गाने पर सात लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Vijay Deverakonda Ananya Panday Film Liger Akdi Pakdi Song Released got 7 lakh Views in 1 hour
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

गाना रिलीज होने के बाद फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। एक फैन ने यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में लिखा, 'ओएमजी..क्या गाना है...गाने में दोनों फुल एनर्जी में नजर आ रहे हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे यह गाना पसंद आया...अनन्या और विजय सुपर डांस..आपने मार डाला।' 

Koo App

#LigerMassStep पर अपनी चाल दिखाने का समय आ गया है! पेश है साल का ब्लॉकबस्टर ट्रैक #AKDIPAKDI!💥 bit.ly/AkdiPakdiLiger #LIGER #LigerOnAug25th

View attached media content

- Karan Johar (@karanjohar) 11 July 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Ananya Panday Film Liger Akdi Pakdi Song Released got 7 lakh Views in 1 hour
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म का इंतजार केवल साउथ के ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों को भी है। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। इससे पहले वह साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 अगस्त को रिलीज होगी। विजय के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्हें 'अर्जुन रेड्डी', 'डियर कोमरेड' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, अनन्या पांडे बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं। वह स्टूडेंड ऑफ द ईयर, 'पति पत्नी और वो', 'खाली पीली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed