{"_id":"65716a73259d441ad80bb2dc","slug":"vijay-thalapathy-on-chennai-floods-request-organisation-members-to-work-with-the-government-to-help-selflessly-2023-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chennai Floods: चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दलपति विजय, पोस्ट साझा कर संगठन से की ये अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chennai Floods: चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दलपति विजय, पोस्ट साझा कर संगठन से की ये अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:17 PM IST
सार
पिछले काफी वक्त से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय राजनीति में रखने की तैयारी कर रहे हैं। अब हाल ही में सामने आए उनके इस पोस्ट से लोगों ने उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के एक और संकेत के रूप में देखा।
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई बाढ़, दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार दलपति विजय ने हाल ही में चेन्नई में मिचौंग के कारण आई बाढ़ के बारे में बात की है। अभिनेता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा कि लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं के बिना पीड़ित हैं। उन्होंने अपने संगठन विजय मक्कल अयक्कम के सदस्यों से लोगों की सहायता के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने को कहा है।
2 of 5
दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'चेन्नई और उसके उपनगरों में चक्रवात मिचौंग के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि हजारों लोग पीने के पानी, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बिना पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए मदद की गुहार लगाते रहते हैं। ऐसे में मैं संगठन (विजय मक्कल अयक्कम) के सदस्यों से लोगों की मदद के लिए निस्वार्थ भाव से सरकार के साथ काम करने का अनुरोध करता हूं।'
पिछले काफी वक्त से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय राजनीति में रखने की तैयारी कर रहे हैं। अब हाल ही में सामने आए उनके इस पोस्ट से लोगों ने उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के एक और संकेत के रूप में देखा। बता दें कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई तमिल अभिनेता आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार प्रेमा काधल में नजर आए अभिनेता हरीश कल्याण ने राहत गतिविधियों के लिए चेन्नई निगम को एक लाख रुपये दान में दिए हैं। वहीं, अदिति बालन और विनोदिनी वैद्यनाथन जैसे अभिनेताओं ने बाढ़ से निपटने के लिए उचित बुनियादी ढांचे को लागू करने में विफल रहने के लिए तमिलनाडु सरकार की कड़ी आलोचना भी की है।
वहीं, दलपति विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह लियो में नजर आए थे। विजय वर्तमान में अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जल्द ही वह दलपति 68 में नजर आएंगे। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस फिल्म का एक लंबा शूटिंग शेड्यूल हाल ही में थाईलैंड में पूरा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।