बिग बॉस के घर में हर साल की तरह इस साल भी पुराने कंटेस्टेंट का आना शुरू हो गया है। सीजन के दूसरे हफ्ते में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने भी घर में अपने अनोखे अंदाज में एंट्री ली। विकास घर के लोगों को यह बताने के लिए आए थे कि वह कैसा खेल रहे हैं और उनको अपने खेल को सुधारने के लिए क्या करना चाहिए। विकास घर के हर सदस्य के पास गए और उनको सच का आईना दिखाकर अपने सुझाव दिए।
बिग बॉस 12: विकास गुप्ता ने घरवालों को दिखाया 'सच का आईना', दीपिका से बोले- 'यू आर द बेस्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास ने शुरुआत नेहा से की। उन्होंने कहा 'नेहा मैं आपको बहुत पहले से जानता हूं। आप वह नेहा नहीं दिख रहीं हैं जो असल में हैं, आपके फैन्स आपसे काफी निराश हैं।' इसके बाद विकास उर्वशी के पास सच का आईना लेकर पहुंचे और कहा 'तुम अच्छा खेल रही हो और ऐसे ही खेलें। कॉमनर जोड़ी में आईं उर्वशी के बाद विकास ने एकल कंटेस्टेंट सृष्टि को सच का आईना दिखाया और कहा 'आपको जहां बोलना है आप वहां चुप रहती हैं, लोगों को यह बिल्कुल नहीं पसंद आ रहा है आपको घर में सदस्यों से जुड़ना पड़ेगा और उनसे बातें करनी पड़ेगी।
ऐसे में 'मास्टरमाइंड' विकास ने श्रीसंथ को सच का आईना दिखाकर उनसे कहा घर से बाहर भागने या टास्क से दूर रहने के बजाए आपको घर में दिमाग से काम लेना होगा, विकास ने ये भी कहा कि वह खुद को श्रीसंथ में देखते हैं। श्रीसंथ को नसीहत देते हुए विकास ने कहा कि अगर आप बार-बार घर से भागने की कोशिश करेंगे तो आपका ही खेल खराब होगा। इसके बाद विकास ने दीपिका को घर का स्ट्रॉग कंटेस्टेंट बताया और कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रही हैं।
बिग बॉस के घर में एक बार फिर श्रीसंथ का पारा चढ़ता हुआ दिख रहा है। बात-बात पर रोने वाले श्रीसंथ इस बार रोमिल की बात पर इतना भड़क गए कि वह बिग बॉस से एक बार फिर घर छोड़ने के लिए कहते दिखाई दिए। आपको बता दें कि समुद्री लुटेरे टॉस्क को लेकर श्रीसंथ, कॉमनर जोड़ी रोमिल-निर्मल से कहते हैं कि उन्होंने जो किया वह बहुत गलत था। वह जिस तरह से पानी डाल रहे थे वह बिल्कुल भी सही नहीं था।
वहीं, रोमिल, श्रीसंथ की इस बात पर बहुत गुस्सा हो जाते हैं और उनसे कहते हैं कि उन्होंने जो किया वह बिल्कुल सही किया। अगर वो ऐसा नहीं करते तो वह किसी से भी रिंग नहीं ले पाते। श्रीसंथ और रोमिल के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि श्रीसंथ घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंच जाते हैं। आज सभी घरवाले श्रीसंथ से यह कहते हुए दिखेंगे कि वह घर छोड़कर ना जाएं क्योंकि इसमें उनका ही घाटा होगा।
![]()