{"_id":"6335c98bc46e5a1c55118249","slug":"vikram-vedha-advance-booking-saif-ali-khan-hrithik-film-slow-lagging-behind-laal-singh-chaddha-shamshera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha Advance Booking: विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग धीमी, लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ने में रही नाकाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha Advance Booking: विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग धीमी, लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ने में रही नाकाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा को रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बाकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'पोन्नियिन सेल्वन' से हो रही है। इस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और उम्मीद के मुताबिक, इसकी एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी धीमी मानी जा रही है। फिलहाल दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करती है ये तो टिकट खिड़की का कलेक्शन आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।
2 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक विक्रम वेधा ने अपने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में गुरूवार की शाम तक सिर्फ 2 करोड़ के टिकट ही बेचे हैं। हालांकि अभी कुछ घंटे बाकी हैं तो बुकिंग बढ़ भी सकती है और अब तक समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया आई है। ऐसे में शुरूआती कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर भी निर्भर करता है।
3 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम वेधा का कलेक्शन भले ही टिकट खिड़की से काफी हद तक बढ़ेगा लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म के आंकड़े आशाजनक नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म विक्रम वेधा की ओपिनिंग डे के हिसाब से जो एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं, वह आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' (2.8 करोड़) और रणबीर कपूर की 'शमशेरा' (2.5 करोड़) से कुछ कम हैं। हालांकि अभी इस फासले को पाटने के लिए कुछ घंटे बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। जबकि हिंदी रीमेक ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित शरफ, शारिब हाशमा, योगिता बिहानी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायित्री ने किया है, जिन्होंने मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था और इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।